UP: हमीरपुर में निर्माणधीन पुल ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर छह लोगों की मौत, तीन अभी फंसे, रेस्क्यू जारी
होम

UP: हमीरपुर में निर्माणधीन पुल ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर छह लोगों की मौत, तीन अभी फंसे, रेस्क्यू जारी

Spread the love


हमीरपुर जिले में एक निर्माणाधीन पुल के ढहने से भीषण त्रासदी हुई है। मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस पुल के अचानक गिर जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अभी भी तीन लोगों के मलबे में दबे होने की बात सामने आई है।



यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जब पुल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। मवई जार और कुरारा को जोड़ने वाला यह पुल निर्माण की प्रक्रिया में था। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *