UP: हाथरस में दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत, पति गंभीर; इस वजह से उठाया ये कदम
होम

UP: हाथरस में दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत, पति गंभीर; इस वजह से उठाया ये कदम

Spread the love


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के माधव कॉलोनी में गृह क्लेश के बाद पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज चल रहा है। उसे आगरा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार गोपाल (29) की उनके पिता राजेश यादव से मंगलवार रात कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गोपाल और उनकी पत्नी प्रिया (27) ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल लाने तक प्रिया ने दम तोड़ दिया। 

वहीं, गोपाल को परिजन गंभीर हालत में आगरा ले गए। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रिया के पिता ने उनके ससुर व देवर को घटना का जिम्मेदार बताया है। चार साल पहले इनकी शादी हुई थी। इनकी तील साल की बेटी है। 

पिता ने प्रिया को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में ससुर, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *