UP Board 10th Topper List 2026: यहां मिलेगी 10वीं के टॉप-10 मेधावियों की सूची, मिलेंगे आकर्षक इनाम और सम्मान
होम

UP Board 10th Topper List 2026: यहां मिलेगी 10वीं के टॉप-10 मेधावियों की सूची, मिलेंगे आकर्षक इनाम और सम्मान

Spread the love


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे कुछ ही देर में आने वाले हैं। साथ ही टॉपर की सूची भी जारी की जाएगी। पिछले बार 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11% फीसदी बच्चे पास हुए थे। जिसमें 86.66% छात्र और 93.87% छात्राएं थी। 

जिन छात्रों ने अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर लें।

पंजीकरण के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें

पंजीकरण के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें

इतने बच्चों काे रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 27,50,945 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिसमें 14,38,682 छात्र व 13,12,263 छात्राएं थी। 

यहां एक नजर में देखें 2025  टॉपर्स के नाम
















































रैंक नाम प्रतिशत शहर
1 यश प्रताप सिंह 97.83% जालौन
2 अंशी 97.67% इटावा
2 अभिषेक यादव 97.67% बाराबंकी
3 ऋतु गर्ग 97.50% मुरादाबाद
3 अर्पित वर्मा 97.50% सीतापुर
3 सिमरन गुप्ता 97.50% जालौन

रिजल्ट कैसे डाउनलोड करेंगे


  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।

  • अब UP Board High School Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें, (जैसा एडमिट कार्ड में है)।

  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

मार्कशीट में इन बातों का रखें ध्यान

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।


  • नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि

  • माता-पिता का नाम

  • विषयवार अंक

  • कुल अंक और ग्रेड

  • पास/फेल स्टेटस

अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

2026 में टॉपर्स को मिलेगा इनाम और सम्मान

यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जो छात्र बोर्ड परीक्षा में टॉप करेंगे। उन्हें एक लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। स्टेट टॉपर के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार राशि के साथ 21,000 रुपये और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *