उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा। इसी क्रम में शुक्रवार को बेंगलुरू के विजयनगर में भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हस्तशिल्प, परिधान, अरोमा, अगरबत्ती निर्माण जैसे क्षेत्रों से जुड़े 250 से अधिक उद्योगपतियों व निर्यातकों ने भाग लिया।
Trending Videos
इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। इस रोड शो का उद्देश्य देशभर के उद्योगों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो से जोड़ना और एमएसएमई को वैश्विक मंच देना था।
कार्यक्रम में यूपी के एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा व वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब भारत की विकास गाथा का इंजन बन चुका है। यह देश का अकेला राज्य है, जो अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो कर रहा है। सचान ने यूपी में निवेश के लाभ गिनाते हुए कर्नाटक के इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व संगठनों को ट्रेड शो में आमंत्रित किया।
संगठन यूपी के साथ पूर्ण सहयोग को तैयार
रोड शो में कर्नाटक के प्रतिनिधियों ने भी यूपी में व्यापारिक गतिविधियों को लेकर उत्साह दिखाया। एचवीएस कृष्णा ने बताया कि 75 हजार सदस्यों में से 10 हजार उत्तर प्रदेश से हैं। बीआर गणेश राव ने कहा कि ट्रेड शो नए बाजार खोलता है। एमजी बालकृष्णा ने कहा कि संगठन यूपी के साथ पूर्ण सहयोग को तैयार है।
Spread the love जिस तरह देश में प्रधानमंत्री होते हैं, उसी तरह गांव में प्रधान होते हैं, इसलिए उन्हें बिना भेदभाव के विकास कार्य कराने चाहिए। विकास और समाज में अपना शत प्रतिशत योगदान देने वाले हीं श्रेष्ठ होते हैं। यह बातें 24 जनवरी को अलीगढ़ के मैरिस राेड स्थित होटल मेलरोज इन में अमर […]
Spread the love भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 41 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार (10 जून) को सुबह एक्सिओम स्पेस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा पर रवाना होंगे। यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और निजी कंपनी स्पेसएक्स की […]
Spread the love प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना इलाके के दुर्गागंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली महिलाकर्मी की मौत पर जमकर बवाल हुआ। उधर, अस्पताल में दम तोड़ने खाली युवती की सहेली शुक्रवार को फूट-फूटकर रोई। कहा कि बचपन की साथी चली गई। मृतका ने बताया था कि अस्पताल का डॉक्टर लड़कियां […]