टिपण्णी

दिल्ली सीएम ने छात्राओं को बांटे साइकिल: विद्या वाहिनी योजना की शुरूआत, पहले चरण में 1.40 लाख लड़कियों को मिलेगी – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विद्या वाहिनी योजना के तहत कक्षा 9 की 200 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक आने-जाने की सुविधा बढ़ाना और उनकी शिक्षा के रास्ते में आने वाली रोजमर्रा की बाधाओं को कम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी और वह अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। योजना से 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार, इस वर्ष दिल्लीभर में कक्षा 9 की करीब 1.40 लाख छात्राओं को विद्या वाहिनी योजना के तहत साइकिल दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे खासतौर पर उन छात्राओं को फायदा मिलेगा। जिन्हें स्कूल आने-जाने में दूरी या परिवहन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
योजना को छात्राओं की शिक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार का कहना है कि स्कूल तक आसान पहुंच से छात्राओं की नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने और पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर बेटी को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है। साइकिल वितरण जैसी पहल इसी दिशा में एक कदम है, जिससे छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेहतर अवसर और अधिक स्वतंत्रता मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *