UP News: गेहूं और चावल के साथ कोटे पर निशुल्क मिलेगा बाजरा, इस जिले में 28 जनवरी तक होगा वितरण
होम

UP News: गेहूं और चावल के साथ कोटे पर निशुल्क मिलेगा बाजरा, इस जिले में 28 जनवरी तक होगा वितरण

Spread the love


कड़ाके की ठंड में कमजोर पाचन शक्ति की मजबूती बढ़ाने और सेहतमंद बनाने के लिए अब प्रदेश सरकार की ओर से कोटे पर निशुल्क बाजरा का वितरण किया जाएगा। बरेली जिले में आठ जनवरी से वितरण शुरू होगा, जो 28 जनवरी तक चलेगा। इसको लेकर कोटेदारों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Trending Videos

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में आच्छादित अंत्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को खाद्यान्न का निशल्क वितरण बृहस्पतिवार से शुरू होगा। अंत्योदय योजना के तहत प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 11 किलो चावल के साथ 10 किलो बाजरा मिलेगा। पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, एक किग्रा चावल समेत दो किलो बाजरा निशुल्क मिलेगा। उचित दर विक्रेता की ओर से आवश्यक वस्तुओं के वितरण का कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। वितरण में अनदेखी पर कार्रवाई होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सर्दी के मौसम में बाजरा की रोटी या अन्य पकवान बनाकर खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। ठंड से बचाव होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने से सुस्त पाचन क्रिया की सक्रियता बढ़ती है। डायबिटीज नियंत्रित होती है। इम्युनिटी और हड्डियों की मजबूती बढ़ती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *