हादसों को रोकने और सुरक्षित सफर के लिए मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर एनएचएआई कैमरों का जाल बिछाएगा। एटीएमएस (एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत हाईवे पर हर एक किमी पर 130 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसके लिए 60 करोड़ के प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। यातायात नियम तोड़ने पर इन कैमरों की मदद से वाहनों का ऑटोमेटिक चालान कटेगा।
Trending Videos
मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे, मूविंग साइनबोर्ड और अन्य सामान के लिए 60 करोड़ रुपये प्रस्ताव भेजा गया था। हाईवे के 22 चौराहों पर भी हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने दी। उन्होंने बताया कि सेक्शन में 16 फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है, इन्हें बनाने का काम जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। मंडलायुक्त ने इसकी सराहना करते हुए बरेली-शाहजहांपुर सेक्शन में भी कैमरों का प्रस्ताव स्वीकृत कराने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में संभाग के सभी एआरटीओ (प्रवर्तन) को दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया। इस पर उन्होंने बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को मंडल के सभी मुख्य मार्गों पर क्रेन व एंबुलेंस की व्यवस्था करने, ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, ब्लिंकर लगाने के निर्देश दिए गए।
सभी एआरटीओ व एसपी ट्रैफिक को ‘कृपया धीरे चलें’, ‘दुर्घटना संभावित क्षेत्र’ आदि संबंधित बोर्ड लगवाने को कहा गया। वहीं एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खां को रोड सेफ्टी एक्सपर्ट डॉ. एसके सूरी के साथ सड़क सुरक्षा एवं मेडिकल हेल्थ से संबंध डॉयल 112 पर तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने को कहा गया।
Spread the love चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नए टैक्सीवे का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इससे अब और अधिक विमानों को खड़ा करने की सुविधा हो जाएगी। अभी तक एयरपोर्ट पर कुल सात टैक्सीवे हैं, जिनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे विमानों की होल्डिंग क्षमता बढ़ेगी। एक समय में पहले से अधिक […]
Spread the love रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आठ और ग्रीष्मकालीन स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। बांद्रा टर्मिनल, ग्वालियर, उदयपुर सिटी और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सेंट्रल स्टेशन पर इनका स्टापेज पांच से 10 मिनट का होगा। Source link
Spread the love कानपुर के काकादेव थानाक्षेत्र के विजयनगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चित्रकार ने खुदकुशी कर ली। वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। Source link