उत्तर प्रदेश में नियुक्ति विभाग ने शुक्रवार की रात दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले ये विभाग अब तक के रविंद्र नायक संभाल रहे थे, जो 31 मई को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
Trending Videos
प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में बलराम सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ को सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
इसके अलावा सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय सीआरओ मिर्जापुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ, देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर से सीआरओ मिर्जापुर, विजेता उप निदेशक स्थानीय निकाय से एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर बनाई गई हैं।
अजय कुमार त्रिपाठी सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ से उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, अरविंद कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व देवरिया, वान्या सिंह एडीएम न्यायिक बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर, अंशिका दीक्षित एसडीएम बिजनौर से एडीएम (न्यायिक) बिजनौर बनाई गई हैं।
Spread the love 12:00 AM, 04-Aug-2026 Farrukhabad News: गांव की तरफ बढ़ते ही ठिठक जाते हैं कदम कंपिल। कायमगंज ब्लॉक के अहियापुर की सड़क इस कदर बदहाल है कि गांव की तरफ बढ़ते ही लोगों के कदम खुद-ब-खुद ठिठक जाते हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग पर कीचड़ और दलदल से पैदल निकलना भी […]
Spread the love {“_id”:”6a566e5642adfc724b0988db”,”slug”:”mahoba-bike-gets-stuck-under-dumper-and-is-dragged-for-50-meters-youth-dies-2026-07-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर में फंसी बाइक 50 मीटर घिसटी, युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST Mahoba News: हादसा कस्बा कबरई में स्टेशन मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग […]