होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


05:58 AM, 03-Sep-2026

बोरिया-बिस्तर लेकर शिविर पहुंचे: गंगा का पानी चेतावनी बिंदु से ऊपर, वरुणा भी बढ़ी; काशी में 61 राहत शिविर

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 12 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु से 16 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, यह खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ के मद्देनजर 61 राहत शिविर और 21 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। और पढ़ें

05:56 AM, 03-Sep-2026

बारिश में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति: ट्रांसफॉर्मर में खराबी से बत्ती गुल, बढ़ी फाॅल्ट की समस्या; टूट गया तार

वाराणसी में बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। मड़ौली में बिजली का तार टूटने से आपूर्ति बाधित रही, जबकि काशी विद्यापीठ के पास ट्रांसफॉर्मर में खराबी के चलते करीब छह घंटे बिजली गुल रही। रुक-रुककर बारिश होने से फॉल्ट की समस्या बढ़ गई। इससे कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें

05:56 AM, 03-Sep-2026

बाढ़ प्रभावितों को दो दिन में मिले राहत: मंत्री रविंद्र बोले- टूटी सड़कों के गड्ढे भी भरें, कार्यों की समीक्षा

सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावितों को दो दिन में राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही टूटी सड़कों के गड्ढे भी जल्द भरने को कहा। बैठक में डीएम ने प्रशासन की तैयारियों और राहत कार्यों की जानकारी दी। और पढ़ें

05:48 AM, 03-Sep-2026

भूजल का दम घोंट रही लापरवाही: प्यास बुझाने वाले 15 से ज्यादा कुएं बने कूड़ाघर, संरक्षण से वंचित; लापरवाही भी

एक ओर जल संरक्षण को लेकर दावे किए जा रहे हैं, वहीं प्रशासनिक अनदेखी से 15 से अधिक ऐतिहासिक कुएं बदहाल हैं। कभी लोगों की प्यास बुझाने वाले ये कुएं अब कूड़ाघर बन चुके हैं। कहीं सड़े-गले माला-फूल भरे हैं तो कहीं झाड़-झंखाड़ का जमावड़ा है। संरक्षण और सफाई की पहल नहीं होने से भूजल संरक्षण का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। और पढ़ें

05:46 AM, 03-Sep-2026

बीएचयू अस्पताल में टपक रही छत: इमरजेंसी, ओपीडी वाले रास्ते पर पानी से परेशानी; एमआरआई सेंटर के पास फिसलन

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और रास्तों पर जलभराव से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। इमरजेंसी और ओपीडी जाने वाले मार्ग पर पानी जमा रहा। ब्लड बैंक और एमआरआई सेंटर के पास भी फिसलन की स्थिति बनी रही। इससे मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

05:35 AM, 03-Sep-2026

यूपी: सांई गांव के फ्लैट से ईडी ने आलोक को उठाया, 120 करोड़ के घोटाले में जा चुका है जेल; जानें पूरा मामला

आजमगढ़ में सांई गांव स्थित फ्लैट से ईडी ने आलोक को हिरासत में लिया। वह 120 करोड़ रुपये के घोटाले में जेल जा चुका है। करीब एक साल पहले 42 टोल प्लाजा से जुड़े घोटाले में एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले में आजमगढ़ और मिर्जापुर के टोल प्लाजा से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। और पढ़ें

03:10 AM, 03-Sep-2026

यूपी: नोएडा श्रमिक आंदोलन मामले में हाईकोर्ट ने रद्द की छात्रा पर एनएसए की कार्रवाई, कहा- डीएम दें हर्जाना

कोर्ट ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत की गई निरुद्धि की कार्रवाई रद्द कर दी है। साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह राशि गौतमबुद्ध नगर की डीएम से वसूल की जाएगी। और पढ़ें

03:09 AM, 03-Sep-2026

Aligarh News: शहर में आज

क्रिकेट टूर्नामेंट :डीएस कॉलेज : हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच सुबह 7 बजे। और पढ़ें

03:02 AM, 03-Sep-2026

Aligarh News: चाचा की हत्या में भतीजे व उसके दोस्त को सात साल की सजा

थाना हरदुआगंज क्षेत्र में संपत्ति के लालच में अपने ही चाचा की जान लेने वाले भतीजे और उसके एक साथी को अदालत ने दोषी करार दिया है। एडीजे-1 की अदालत ने दोनों आरोपियों को सात-सात साल के कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। और पढ़ें

03:00 AM, 03-Sep-2026

Siddharthnagar News: पृथ्वी कर्मभूमि, जहां मानव करता है धर्म का पालनर

डुमरियागंज क्षेत्र के जखौली गांव में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भाग और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *