UP News Today Live: उत्तर प्रदेश  ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार
होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


06:19 AM, 19-Apr-2026

Jhansi: बच्चों को पानी भरने भेजकर विवाहिता ने लगाया फंदा, दो साल से मायके में रह रही थी महिला

प्रीति की शादी 11 साल पहले टीकमगढ़ में हुई थी। पति ऑटो चलाता है। माता-पिता की मौत के बाद पिछले दो साल से प्रीति परिवार के साथ मायके में रह रही थी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। और पढ़ें

06:16 AM, 19-Apr-2026

High Court : बस्ती के एसपी बताएं- मजिस्ट्रेट को अग्रिम जमानत का अधिकार कब से मिला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती के एसपी से पूछा है कि मजिस्ट्रेट को अग्रिम जमानत का अधिकार कब से मिल गया। यह सवाल न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने रत्नेश कुमार उर्फ राजू शुक्ला की याचिका पर किया। और पढ़ें

06:00 AM, 19-Apr-2026

Noida Violence: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की थी प्रोग्रामिंग, यहां बना प्रदर्शन को हिंसा में बदलने का पूरा प्लान

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नोएडा हिंसा की प्रोग्रामिंग की थी। 30 मार्च से एक अप्रैल तक उसने अपने फ्लैट पर कई बैठकें की थी। नोएडा के सेक्टर 37 अरुण विहार में प्रदर्शन को हिंसा में तब्दील करने की साजिश रची थी। मास्टरमाइंड आदित्य की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ी है। और पढ़ें

05:25 AM, 19-Apr-2026

प्रतीक्षा पाल मर्डर: मां की दवा लेने निकली थी बेटी, रास्ते में घात लगाए थे ‘कसाई’, गला रेतकर खाई में फेंकी लाश

Kannauj News: छिबरामऊ में मां की दवा लेने निकली बीएससी की छात्रा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव 15 फीट गहरी एक खाई में बरामद हुआ है। और पढ़ें

04:41 AM, 19-Apr-2026

Varanasi: पुलिस कमिश्नर बोले- मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मिला तो थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज होंगे जिम्मेदार

पुलिस आयुक्त ने भेलूपुर से लंका बीएचयू गेट तक निरीक्षण किया।  उन्होंने यातायात व्यवस्था परखी। कहा कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मिला तो थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज जिम्मेदार होंगे। और पढ़ें

04:09 AM, 19-Apr-2026

Varanasi Weather Update: काशी में सताएगी गर्मी, दो दिन चलेगी लू, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में मौसम ने करवट ले ली है। गर्मी और तीखी धूप की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में तापमान औसत से 3.8 अधिक पहुंच गया है। 

  और पढ़ें

03:56 AM, 19-Apr-2026

PM Modi Varanasi Visit: बरेका में 28 को हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा, कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

Varanasi News: पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम 28 और 29 अप्रैल को काशी दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे।  और पढ़ें

03:30 AM, 19-Apr-2026

UP News: आदिवासी लड़कियों को वाराणसी में बंधक बनाकर दो लाख रुपये की वसूली, सोनभद्र में पुलिस एफआईआर

Varanasi News: सोनभद्र जिले की आदिवासी लड़कियों को वाराणसी में बंधक बनाकर दो लाख रुपये की वसूली के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सोनभद्र की पुलिस ने वाराणसी पुलिस से संपर्क साधा है।  और पढ़ें

03:15 AM, 19-Apr-2026

Agra News: बासौनी में दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर

बासौनी में दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर और पढ़ें

03:15 AM, 19-Apr-2026

Agra News: हल्दी की रस्म छोड़ सिलिंडर के लिए साहब की चौखट पर पहुंचा दूल्हा

हल्दी की रस्म छोड़ सिलिंडर के लिए साहब की चौखट पर पहुंचा दूल्हा और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *