UP News Today Live: उत्तर प्रदेश  ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
होम

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love


04:30 AM, 24-Oct-2025

Aligarh News: कक्षा नौ की छात्रा के उत्पीड़न के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश, यह है मामला

15 वर्षीय किशोरी राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। भाई की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसकी बहन को विद्यालय की शिक्षिका उमा लगातार अपमानित कर रही थी, जिसकी उसने घर पर शिकायत की थी। और पढ़ें

04:00 AM, 24-Oct-2025

हिमाचल प्रदेश: जूनियर से दुर्व्यवहार पर पुलिस मुख्यालय सख्त, कार्रवाई की चेतावनी, सर्कुलर जारी; दिए ये निर्देश

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से 21 अक्तूबर 2025 को इसे लेकर सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि हिमाचल पुलिस में असभ्य या अनुचित व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। पढ़ें पूरी खबर… और पढ़ें

03:00 AM, 24-Oct-2025

Himachal: आसन बैराज में विदेशी पक्षियों ने डाला डेरा, सबसे अधिक साइबेरियन पक्षी; मॉनिटरिंग को लेकर विभाग सतर्क

आसन बैराज जल पक्षियों का पसंदीदा स्थल है। हर साल की तरह साइबेरिया और यूरोप के विभिन्न देशों से पक्षी यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। और पढ़ें

02:00 AM, 24-Oct-2025

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में बेटियों को नहीं मिलेगा पैतृक संपत्ति का अधिकार, SC ने खारिज किया HC का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें जनजातीय क्षेत्रों में बेटियों को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत पैतृक संपत्ति का अधिकार देने की बात कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बेटियों को पैतृक संपत्ति का अधिकार हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के तहत नहीं है। और पढ़ें

01:20 AM, 24-Oct-2025

अमर उजाला म्यूजिकल नाइट: 27 अक्टूबर को अलीगढ़ में सजेगी पलक मुच्छल के सुरों की महफिल, साथ में आ रहे पलाश

कौन तुझे यूं प्यार करेगा, चाहूं मैं या ना चाहूं, तेरी मेरी कहानी, हुआ है आज पहली बार… जैसे सुपरहिट गानों के लिए जानी जाने वाली पलक मुच्छल को सुनने के लिए शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। और पढ़ें

01:05 AM, 24-Oct-2025

Baghpat: अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ समेत 22 पर केस दर्ज, पांच करोड़ की ठगी का है मामला

एक कंपनी और उसके प्रतिनिधियों ने मीतली गांव निवासी बबली समेत 500 लोगों से ठगी की। पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर पांच करोड़ रुपये ठग लिए। श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ कंपनी का प्रमोशन करते हैं। और पढ़ें

01:00 AM, 24-Oct-2025

HP: हिमाचल में होगा हार्ट का MRI, सीएम बोले- 4 मेडिकल कॉलेजों और चमियाना अस्पताल में लगेंगी थ्री टेस्ला मशीनें

हिमाचल प्रदेश में अब हार्ट का भी एमआरआई किया जा सकेगा। वीरवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि आईजीएमसी शिमला में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन लग चुकी है और जल्द ही इससे जांच शुरू होगी।  और पढ़ें

12:42 AM, 24-Oct-2025

UP: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश फैसल ढेर, संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था, सिपाही को लगी गोली

Shamli News: गांव भोगी माजरा के पास पुलिस की फैसल समेत दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फैसल मारा गया, जबकि उसका साथी भाग गया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल मिली हैं। फैसल मेरठ का रहने वाला था।  और पढ़ें

12:07 AM, 24-Oct-2025

UP Weather: बंगाल की खाड़ी में आज से हलचल, प्रदेश में बदलेगा मौसम, 29 अक्तूबर से कई जिलों में बारिश के आसार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। बीते दो दिनों से मौसम में उमस बढ़ने की वजह से बारिश के असार बन रहे हैं।  और पढ़ें

12:01 AM, 24-Oct-2025

बांकेबिहारी मंदिर: खजाने का खुलेगा अब हर रहस्य…1971 की इन्वेंटरी की तलाश, इस बैंक में बंद है बक्सा

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के खजाने को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। हाईपावर्ड कमेटी की होने वाली बैठक में पुरानी इन्वेंटरी को लेकर जवाब तलब किए जा सकते हैं। और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *