UP Politics: आज काशी आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव, महानाट्य मंचन की देखेंगे तैयारियां; सीएम योगी भी रहेंगे
होम

UP Politics: आज काशी आएंगे एमपी के सीएम मोहन यादव, महानाट्य मंचन की देखेंगे तैयारियां; सीएम योगी भी रहेंगे

Spread the love


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने काशी पहुंचेंगे। वह सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे होटल रमाडा जाएंगे और एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद बरेका में विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन की तैयारियों का अवलोकन करेंगे और प्रेसवार्ता करेंगे। 

बरेका में विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन 3 अप्रैल से शुरू होगा। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। मंगलवार को एमपी सीएम की यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्रियों के प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। 

इसके बाद एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को साझा मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *