UP Vidhan Mandal Session Live: 24 हजार 486 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश, सुरेश खन्ना ने गिनाईं प्राथमिकता
होम

UP Vidhan Mandal Session Live: 24 हजार 486 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश, सुरेश खन्ना ने गिनाईं प्राथमिकता

Spread the love


12:19 PM, 22-Dec-2025

सदन में पेश हुआ 24, 486.9 करोड़ का अनुपूरक बजट

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि 2025-26 के 8.8 लाख हजार करोड़ का मूल बजट था। अब 24 हजार 486.9 करोड़ का अनुपूरक बजट है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र, टेक्निकल क्षेत्र समेत विभिन्न क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। 

12:11 PM, 22-Dec-2025

विपक्ष का हंगामा जारी

सीएम योगी के संबोधन के बाद विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी विधायकों ने वेल में नारेबाजी की है।

12:00 PM, 22-Dec-2025

सिरप से अभी तक यूपी में कोई मौत नहीं हुई- सीएम

कफ सिरप मामले में सीएम योगी ने कहा कि सिरप से अभी तक यूपी में कोई मौत नहीं हुई है। नेता विरोधी दल को सपा इस उम्र में भी उनसे झूठ बुलवा रही है। आरोपी को 2016 में लाइसेंस सपा ने जारी किया था। देश में दो नमूने हैं। एक दिल्ली और दूसरे यूपी में बैठते हैं। 

सीएम ने कहा कि 79 अभियोग अब तक दर्ज हुए हैं। 225 लोग नामजद हैं। 78 लोग गिरफ्तार हुए हैं। 134 जगहों पर छापेमारी हुई है। कहीं ना कहीं घूम फिरकर मामला सपा तक ही आता है। सपा युवा वाहिनी के नेता के खाते से ट्रांजक्शन हुए हैं। समय आने पर बुलडोजर कार्रवाई भी होगी।  

11:59 AM, 22-Dec-2025

सपा विपक्ष के नाते करती है विरोध- मंत्री संजय निषाद

मंत्री संजय निषाद ने कोडीन कफ सिरप मामले पर कहा कि समाजवादी पार्टी विपक्ष है। वह विरोध करेंगे। ये राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामला है। लाइसेंस केंद्र सरकार देती है। हमारी सरकार ने कार्रवाई की है। अपराधियों को जेल भेजा गया। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, हमारे यहां यही नियम है।

11:54 AM, 22-Dec-2025

कफ सिरप मामले में सत्ता संरक्षित लोगों का हाथ- अतुल प्रधान


कफ सिरप मामले में सत्ता संरक्षित लोगों का हाथ- अतुल प्रधान
– फोटो : DD UP YT

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कफ सिरप पर सरकार से सवाल पूछे। कहा कि इस मामले में इतने बड़े लोग शामिल हैं, जिन तक सरकार के हाथ नहीं पहुंच रहे हैं। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में सिरप का जखीरा बरामद हुआ। एसटीएफ को जांच दी गई। लेकिन, 18 महीने बाद भी जांच का कुछ पता नहीं चला। 

जैसे ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के शुभम जायसवाल का नाम आया, तब पता चला कि इसमें बहुत नजदीक से सत्ता संरक्षित लोगों का हाथ शामिल है।   

11:48 AM, 22-Dec-2025

1.09 लाख व्यक्तियों का निशुल्क इलाज किया गया- पाठक

कैंसर के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर उत्तर देते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी स्वास्थ्य ईकाइयों पर परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने आंकड़े बताते हुए कहा कि जांच के बाद जो रोगी पाए जाते हैं, उन्हें लखनऊ स्थित कैंसर इस्टीट्यूट समेत अन्य अस्पतालों में इलाज दिया जाता है। अस्पतालों में उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। अब तक 1,09,450 व्यक्तियों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है।

11:44 AM, 22-Dec-2025

ज़मीन पर ईमानदारी से काम करते हैं सीएम- मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी

यूपी सरकार आज अपना सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी। इस पर यूपी के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा ज़मीन पर ईमानदारी से काम करते हैं। सप्लीमेंट्री बजट के ज़रिए उत्तर प्रदेश के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा। 

11:43 AM, 22-Dec-2025

कैंसर के इलाज को लेकर सपा ने पूछे सवाल

सपा विधायक ने कैंसर के इलाज को लेकर सवाल पूछे। मशीनों की कमी को लेकर सरकार को घेरा। क्या सरकार बालिकाओं को HPB लगाएगी। 

11:33 AM, 22-Dec-2025

2017 से यूपी में आयुष का अलग मंत्रालय

इसके जवाब में मंत्री दयाशंकर दयालू ने कहा कि 2017 से यूपी में आयुष का अलग मंत्रालय है। आज आयुष के 3985 अस्पताल संचालित हैं। प्रदेश के अलग-अलग आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज चल रहा है। हमने यूपी का पहला आयुष विवि बनवाया। 

11:25 AM, 22-Dec-2025

मैनपुरी में चिकित्सकों को सुविधाएं देने की मांग

इसके साथ ही समान कार्य समान वेतन और चिकित्सकों को सुविधाएं देने की मांग उठी। मैनपुरी से सपा विधायक ने कहा कि हमारे यहां अस्पतालों के बुरे हाल हैं। जहां जानवर भी न रहें, वहां डॉक्टर रह रहे हैं। उनके आवासों की न पोताई हुई है, न मरम्मतीकरण।    



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *