{“_id”:”68484594e8797befa60c5aee”,”slug”:”up-the-entire-state-is-boiling-with-heat-temperature-crossed-43-degrees-in-these-11-districts-record-broken-2025-06-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Weather : पूर्वी यूपी में आज से बदलेगा मौसम, पश्चिमी में दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से राहत की नहीं उम्मीद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी में प्रचंड गर्मी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। सुबह सूरज उगने से लेकर शाम को ढलने तक गर्मी की तपिश महसूस की जा रही है। मंगलवार को मौसम ने नए रिकॉर्ड बनाए। बुदेंलखंड में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई। यहां के कई जिलों में सड़क के पिघलने के वीडियो वायरल हुए। आज से पूर्वी यूपी में मौसम बदलने के हालात हैं मगर पश्चिमी यूपी में दो दिन भारी रहेंगे।
Trending Videos
बुधवार से हो सकती है राहत
उत्तर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच बुधवार से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल के जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी किया है। पूर्वानुमान है कि बुधवार से अगले एक दो दिन इन जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी।
मंगलवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। झांसी में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा तो वहीं आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी आदि में तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी के संकेत हैं।
Spread the love डॉक्टर बनने का सपना संजोए हमीरपुर जिले के राठ कस्बे की छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में चयन न होने के बाद मानसिक तनाव में थी। शनिवार को उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में पहले […]
Spread the love बनारस में मानसून के पांच दिन में करीब 40 मिलीमीटर ही बारिश हुई। वहीं जून महीने के 25 दिनों में कुल 45.9 मिमी की बारिश हुई। ये औसत आंकड़ा 56.5 मिमी से अभी भी 19 फीसदी तक कम है। जबकि पूरे प्रदेश में औसत के मुकाबले 16 फीसदी ज्यादा कुल 72.9 मिमी […]
Spread the love बरेली में मार्च के पहले सप्ताह से ही अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, लेकिन रात का तापमान क्रमवार बढ़ते हुए पांच माह बाद फिर 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लिहाजा, दिन के साथ अब रात में हल्की ठिठुरन भी लगभग खत्म हो गई है। Trending Videos […]