बरेली में मार्च के पहले सप्ताह से ही अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, लेकिन रात का तापमान क्रमवार बढ़ते हुए पांच माह बाद फिर 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लिहाजा, दिन के साथ अब रात में हल्की ठिठुरन भी लगभग खत्म हो गई है।
Trending Videos
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इससे पूर्व 16 अक्तूबर 2024 को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मंडराने के बावजूद शनिवार की रात उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना रहा। कुछ इलाकों में दो से तीन मिनट बूंदाबांदी हुई थी।
जिससे वाष्पोत्सर्जन होने से बीते दिनों के सापेक्ष रात में गर्माहट बढ़ी। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, आगामी दिनों में रात के पारा में 20 डिग्री के करीब स्थिरता का अनुमान है।
रविवार की सुबह चटक धूप के साथ हुई। दिन में लोग गर्म कपड़े उतारने को विवश रहे। बच्चे भी हल्के गर्म जैकेट में रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। घरों में पंखे, कूलर चलने लगे। कुछ जगह एसी चले।
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें गाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने का […]
Spread the love सादाबाद-मुरसान मार्ग पर गांव बहादुरपुर भूप चौराहे के निकट 6 दिसंबर को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार रामेश्वर (50) की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सीएचसी पर उपचार कराया गया। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं आगरा के खंदौली […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों को भी कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन स्तर पर नियमों और कानूनी प्रावधानों के तहत प्रस्ताव पर मंथन चल रहा है। […]