{“_id”:”687bdbd492ffb2bbf702a014″,”slug”:”minister-dr-mansukh-mandaviya-attended-youth-spiritual-summit-at-rudraksh-convention-center-varanasi-2025-07-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi: मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया बोले- जितनी खराब नशे की लत, उतनी ही मोबाइल पर रील देखने की; दूरी का आग्रह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जितनी खराब नशे की लत है, उतनी ही मोबाइल पर रील देखने की है। दोनों से दूर रहना है। 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं को नशीले पदार्थों, मोबाइल फोन और रील से दूर रखना होगा।
Trending Videos
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने शनिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा विषय पर युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसमें देश भर के 122 आध्यात्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के 600 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को परिवर्तनकर्ता के रूप में देखा जाना चाहिए। मादक द्रव्यों का सेवन युवाओं के सामने सबसे बड़े खतरों में से एक है। यह राष्ट्रीय प्रगति के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। एक शिविर या सीमित प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। प्रत्येक नागरिक कम से कम पांच अन्य लोगों को नशा विरोधी अभियान में शामिल करे, तभी अभियान को गति मिल सकेगी।
Spread the love सहपऊ कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना में 29 अगस्त देर शाम एक दो वर्षीय मासूम मुराद की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मासूम परिवार का इकलौता चिराग था। Source link
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पलियाकलां के चंदनचौकी पहुंचे। यहां उन्होंने न केवल विकास की बयार बहाई, बल्कि दशकों से अपने हक का इंतजार कर रहे थारू जनजाति के परिवारों को जमीन का पूर्ण स्वामित्व (मालिकाना हक) सौंपा। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू […]
Spread the love माैसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, काैशांबी, फतेहपुर, जालाैन आदि में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को भी पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बादलों की सक्रियता […]