{“_id”:”67a44f2d68f0350e5d0be060″,”slug”:”mri-building-in-varanasi-district-hospital-will-be-demolished-2025-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: ये कैसी व्यवस्था… 96.81 लाख खर्च कर 2019 में बना एमआरआई भवन, अब तोड़ा जाएगा; वजह जान लें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एमआरआई भवन में लगा ताला – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बिना किसी खर्च एमआरआई की सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में 96.81 लाख खर्च कर एमआरआई भवन बनवाया गया। छह साल पहले मार्च 2019 में भवन बनने के बाद से यहां मशीन ही नहीं लगाई जा सकी है। अब पूरी बिल्डिंग को गिराने की तैयारी चल रही है।
Trending Videos
दरअसल एमआरआई भवन वाली जगह मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के लिए चिह्नित जगह के दायरे में आ रही है। जिला अस्पताल में मेन गेट के पास सीटी स्कैन सेंटर के पीछे 12 जून 2018 में एमआरआई भवन का निर्माण शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ की ओर से 12 मार्च 2019 को इसका निर्माण कार्य पूरा करवाकर भवन हैंडओवर कर दिया गया। इसके बाद से यहां ताला भी नहीं खुल सका है। 5 साल के दौरान यहां जो भी अधिकारी आए, किसी ने मशीन लगवाकर जांच शुरू करवाने की पहल नहीं की। अब इसको गिराए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है। जिस जगह एमआरआई के लिए भवन बना है, उस जगह को मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए चुना गया है। लिहाजा एमआरआई भवन को गिराने की सूचना मिली है।
Spread the love भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ममफोर्डगंज स्थित फिरोज गांधी के कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी देश को अपना असली धर्म और […]
Spread the love कोहरे व खराब मौसम के असर से रविवार को भी विमानों व ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। स्पेशल ट्रेनें भी लेट रहीं। दूसरी ओर अमौसी एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानें भी लेटलतीफी का शिकार हुईं। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस रविवार सुबह […]
Spread the love 01:29 AM, 24-Jan-2026 Jaunpur News: आईएचआईपी पर अपलोड होगा मलेरिया के मरीजों का डाटा Malaria patients’ data will be uploaded on IHIP और पढ़ें 01:29 AM, 24-Jan-2026 Etah News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत मारहरा। मथुरा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक […]