Weather in UP: आसमान से बरसी आग, 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में बेहद गर्म होगी रात
होम

Weather in UP: आसमान से बरसी आग, 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में बेहद गर्म होगी रात

Spread the love


बुंदेलखंड और कई दक्षिणी जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा दूसरे दिन भी देश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन किया। झांसी, आगरा, प्रयागराज, उरई आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 अन्य जिलों में प्रचंड गर्मी की चेतावनी है। यानी ऐसे तपिश भरे मौसम में बुजुर्गो, मरीजों व बच्चों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। वहीं, कई जिलों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें – ‘हमें मुगल-ए-आजम पसंद है, विरोधी इसी से परेशान हैं’, अमर उजाला संवाद में अखिलेश के 10 बयान



ये भी पढ़ें – ‘PM जैसे पाकिस्तान में उतरे वैसे ईरान में उतरते तो युद्ध नहीं होता’, महंगाई पर अखिलेश का हमला

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में भीषण लू की परिस्थितियां रहने वाली हैं। वहीं, पश्चिमी इलाकों में कई जिलों में रातें सामान्य से काफी ज्यादा गर्म होंगी।

सर्वाधिक तापमान वाले जिले




















बांदा 48.2 डिग्री सेल्सियस
झांसी 46.5 डिग्री सेल्सियस
आगरा 46.5 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 45.8 डिग्री सेल्सियस

इन जिलों में है लू का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के क्षेत्र ।

इन जिलों में है लू का ऑरेंज अलर्ट

कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।

यहां है उष्ण रात्रि होने की संभावना

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद व आस पास के क्षेत्र।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *