होम

Weather in UP: तराई में जोरदार बारिश, नेपाल से सटे आठ जिलों के लिए अलर्ट, ये है नया मौसम अपडेट

Spread the love


उत्तर प्रदेश में रविवार को मानसूनी सक्रियता में तेजी आई। इसका असर खास ताैर पर पश्चिमी तराई में देखने को मिला। बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर आदि जिलों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को नेपाल से सटे आठ जिलों में जोरदार बारिश के आसार हैं। 9 सितंबर तक तराई और पूर्वी यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बुधवार से कुछ दिनों के लिए यूपी में मानसूनी बारिश कमजोर पड़ेगी।

ये भी पढ़ें – अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में महिपाल सिंह का बयान दर्ज, गोविंद देव को महासचिव बनाने पर उठाए सवाल



ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय ट्रस्ट से बाहर, पर असर बरकरार; जिम्मेदारी बदली, अयोध्या से रिश्ता नहीं; नए महासचिव ने कही ये बात

रविवार को बरेली में सर्वाधिक 134.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बिजनाैर में 134 मिमी और मुरादाबाद में 114 मिमी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नए सक्रिय हुए मौसम तंत्र के असर से सोमवार और मंगलवार को यूपी के तराई जिलों में गरज चमक के साथ कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। बुधवार से निम्न दबाव क्षेत्र का असर कमजोर पड़ने पर बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती व आसपास के क्षेत्र में।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *