{“_id”:”67aeecbbbf95c7c48a04a011″,”slug”:”wpl-2025-meerut-s-powerful-player-will-play-in-mumbai-indians-2025-02-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”WPL 2025 : मुंबई इंडियंस से खेलेगी मेरठ की दमदार खिलाड़ी… बड़े खिलाड़ियों को उलझा देती है स्पिन के जाल में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पारुणिका सिसौदिया। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ की बेटी पारुणिका सिसोदिया को मुंबई इंडियन्स टीम में 2025 महिला प्रीमियर लीग के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि के बाद पारुणिका के परिवार, कोच और मेरठवासियों में खुशी की लहर है।
Trending Videos
पारुणिका को यह मौका उनके शानदार प्रदर्शन के बाद मिला है। उन्होंने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप और वर्ल्ड कप में बेहतरीन खेल दिखाया था। एशिया कप में 9 विकेट लेने के बाद, वर्ल्ड कप में उन्होंने 10 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इन शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें मुंबई इंडियन्स की टीम में जगह दी गई है।
पारुणिका की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी को कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने सराहा है। अब उन्हें मुंबई इंडियन्स के साथ 10 लाख रुपये की बेस प्राइस पर शामिल किया गया है। इससे पहले पारुणिका 2023 WPL में गुजरात जायंट्स के साथ भी शामिल थीं।
यह पारुणिका, उनके माता-पिता, परिवार और कोच के लिए गर्व और सम्मान का पल है। मेरठ की इस युवा क्रिकेटर को मिली सफलता न केवल उनकी मेहनत का फल है, बल्कि यह पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।
Spread the love {“_id”:”6a1095fabb4b22efd20679b0″,”slug”:”lucknow-traffic-to-be-diverted-on-may-23-for-ipl-match-check-the-route-chart-2026-05-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आईपीएल मैच के लिए 23 मई को बदला रहेगा राजधानी का यातायात, घर से निकलने से पहले देख लें रूट चार्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 11:14 PM IST आईपीएल मैच के लिए 23 मई को राजधानी लखनऊ […]
Spread the love {“_id”:”6794f27a9e23413a9f051a2f”,”slug”:”tanker-overturned-on-road-people-gathered-with-buckets-and-gallons-to-fill-diesel-in-sonbhadra-2025-01-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonbhadra News: बेकाबू होकर डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, बाल्टी-गैलर लेकर दौड़े लोग; पुलिस ने भगाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} टैंकर पलटा – फोटो : अमर उजाला विस्तार सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को डीजल लदा टैंकर पलट गया। टैंकर से डीजल लेने के […]
Spread the love उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई में अगले दो दिन जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय मानसून रविवार से और मजबूत होगा। इसके असर से 6 से 8 सितंबर के दाैरान यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम […]