जरूरत की खबर- रक्षाबंधन पर खेलें फन फैमिली गेम्स:  भाई-बहन से लेकर मम्मी–पापा, दादा-दादी को भी करें शामिल, राखी को बनाएं यादगार
महिला

जरूरत की खबर- रक्षाबंधन पर खेलें फन फैमिली गेम्स: भाई-बहन से लेकर मम्मी–पापा, दादा-दादी को भी करें शामिल, राखी को बनाएं यादगार

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Raksha Bandhan 2026 Family Fun Games; Dumb Charades Antakshari | Brother Sister Rapid Fire

17 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन के मौके पर पूरा परिवार एक साथ जुटता है। भाई-बहन, दादा-दादी, नाना-नानी, बुआ, चाचा और अन्य रिश्तेदारों से घर गुलजार हो जाता है। जब पूरा परिवार साथ हो तो क्यों न कुछ मजेदार फन गेम्स हो जाएं।

इसलिए इस राखी हम आपके लिए कुछ ऐसे फन गेम्स लेकर आए हैं, जिन्हें बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत परिवार का हर सदस्य साथ मिलकर खेल सकता है। ये गेम्स न सिर्फ हंसी-ठिठोली और मनोरंजन का मौका देंगे, बल्कि परिवार के साथ बिताए गए पलों को यादगार बना देंगे।

तो चलिए, आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करते हैं– फैमिली फन गेम की।

फैमिली के लिए फन गेम्स

पूरे परिवार को एक साथ शामिल करना हो तो डंब शराड्स, पिक्शनरी, अंताक्षरी या पासिंग द पार्सल जैसे गेम्स अच्छे ऑप्शन हैं। इसे एक-एक करके समझिए-

डंब शराड्स

  • एक व्यक्ति बिना बोले किसी फिल्म, गाने, किताब या शब्द को एक्टिंग और इशारों से समझाता है।
  • उसकी टीम को तय समय में सही जवाब देना होता है।

पिक्शनरी

  • एक खिलाड़ी किसी शब्द या वस्तु की तस्वीर बनाता है।
  • उसकी टीम उस ड्राइंग को देखकर सही जवाब पहचानने की कोशिश करती है।

पासिंग द पार्सल

  • म्यूजिक बजने पर एक गिफ्ट या पार्सल सभी खिलाड़ियों के बीच घूमता रहता है।
  • म्यूजिक रुकते ही जिसके हाथ में पार्सल होता है, उसे कोई मजेदार टास्क पूरा करना होता है।

इन गेम्स की खासियत ये है कि इन्हें परिवार के अलग-अलग उम्र के लोग एक साथ खेल सकते हैं।

ग्राफिक में फन फैमिली गेम्स की लिस्ट देखिए-

परफेक्ट गेम कैसे चुनें?

गेम चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें-

  • परिवार के सदस्यों की उम्र और उनकी सुविधा का ध्यान रखें।
  • छोटे बच्चों के लिए ऐसे गेम चुनें, जिनमें ज्यादा दौड़ना न हो या बहुत कठिन नियम न हों।
  • बुजुर्गों के लिए बैठकर खेलने वाले गेम रखें।
  • भाई-बहन के लिए थोड़ी नोकझोंक और मस्ती-मजाक वाले गेम्स चुनें।

भाई-बहन के बीच मजेदार टक्कर

रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन है। इसलिए कुछ गेम्स उनके बीच रखें। ‘हू नोज मी बेटर’ इसका एक बढ़िया विकल्प है। इसमें एक खिलाड़ी अपने बारे में सवाल पूछता है और बाकी लोग उनके जवाब लिखते हैं। जिसके सबसे ज्यादा जवाब सही होते हैं, वह विजेता बनता है। सवाल कुछ इस तरह के हो सकते हैं-

  • ‘’मेरी पसंदीदा मिठाई क्या है?‘’
  • ‘’मुझे कौन-सा गाना पसंद है?‘’
  • ‘’बचपन में मुझे किस चीज से डर लगता था?‘’
  • ‘’मेरा पसंदीदा रंग कौन-सा है?‘’

हर सही जवाब के लिए एक अंक दें। आखिर में सबसे ज्यादा अंक पाने वाला खिलाड़ी जीत जाता है।

रैपिड फायर भी अच्छा विकल्प है। इसमें एक-दूसरे से लगातार छोटे-छोटे सवाल पूछे जाते हैं और जवाब देने के लिए 5-10 सेकेंड का समय दिया जाता है। कम समय में सबसे ज्यादा सही जवाब देने वाला खिलाड़ी विजेता होता है।

ग्राफिक में भाई-बहन के लिए फन गेम्स देखिए-

घर पर कैसे खेलें ‘ट्रेजर हंट’?

अगर परिवार में बच्चे और युवा ज्यादा हैं तो रक्षाबंधन पर ट्रेजर हंट गेम खेला जा सकता है। इसमें-

  • घर के अलग-अलग हिस्सों में कागज पर लिखे संकेत (क्लू) छिपाए जाते हैं।
  • हर क्लू खिलाड़ी को अगली जगह तक पहुंचाता है और आखिरी क्लू किसी गिफ्ट, चॉकलेट या राखी तक ले जाता है।

उदाहरण के लिए, पहला क्लू डाइनिंग टेबल के पास रखा जा सकता है। उस पर लिखा हो-

“जहां पूरा परिवार रोज साथ बैठकर खाना खाता है, अगला क्लू वहीं मिलेगा।”

  • वहां पहुंचने पर दूसरा क्लू किसी किताब, पौधे या अलमारी की ओर इशारा कर सकता है।
  • इस तरह एक के बाद एक सुराग ढूंढते हुए खिलाड़ी आखिर में छिपे हुए खजाने तक पहुंचते हैं।
  • बच्चों को अकेले खोजने की बजाय टीम बनाकर भी ट्रेजर हंट कराया जा सकता है। इससे भाई-बहन, कजिन और परिवार के दूसरे सदस्य भी एक साथ शामिल हो सकते हैं।

बचपन की तस्वीरों से यादें होंगी ताजा

रक्षाबंधन पर ‘गेस द चाइल्डहुड फोटो’ भी खेल सकते हैं। परिवार के सदस्यों की बचपन की तस्वीरें इकट्ठी करें और एक-एक करके सभी को दिखाएं। बाकी लोग अनुमान लगाएं कि तस्वीर किसकी है। इस गेम को और मजेदार बनाने के लिए तस्वीर के साथ छोटे-छोटे सवाल भी जोड़े जा सकते हैं। जैसेकि-

  • यह तस्वीर कब की है?
  • इसमें कौन-सी शरारत हुई थी?
  • तस्वीर में कौन-कौन मौजूद है?

इस गेम के साथ परिवार की पुरानी यादें भी ताजा होंगी।

‘वन-मिनट गेम्स’ से बढ़ाएं कम्पटीशन

अगर परिवार में ज्यादा लोग हैं तो ‘वन मिनट गेम्स’ अच्छे विकल्प हैं। इनमें हर खिलाड़ी को एक छोटा टास्क दिया जाता है, जिसे उसे एक मिनट के अंदर पूरा करना होता है।

ग्राफिक में वन मिनट गेम्स देखिए-

इनमें से ऐसे गेम चुनें, जिनमें चोट लगने का जोखिम न हो। छोटे बच्चों को निगरानी में खेलने को कहें।

छोटे बच्चों के लिए मजेदार गेम्स

छोटे बच्चों के लिए ऐसे खेल चुनें, जिनमें ज्यादा कठिन नियम न हों। ‘कलर हंट’ इसका एक अच्छा विकल्प है।

ग्राफिक में छोटे बच्चों के लिए गेम्स देखिए-

बुजुर्गों संग पुरानी यादें करें ताजा

बुजुर्गों के लिए याददाश्त, संगीत और बातचीत से जुड़े गेम चुने जा सकते हैं। इसके लिए परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी यादों को गेम का हिस्सा बना सकते हैं। बुजुर्ग से ये सवाल पूछ सकते हैं-

  • ‘’परिवार में सबसे ज्यादा शरारती कौन था?‘’
  • ‘’दादी की सबसे पसंदीदा डिश क्या है?‘’
  • ‘’दादा जी को कौन-सा गाना सबसे ज्यादा पसंद है?‘’

इस तरह बच्चे और युवा भी परिवार की पुरानी कहानियों के बारे में जान पाएंगे।

बुजुर्गों के लिए गेम्स ग्राफिक में देखिए-

फैमिली क्विज में पूछें मजेदार और चटपटे सवाल

फैमिली क्विज को सामान्य सवालों की जगह परिवार से जुड़े सवालों पर आधारित करें। इससे गेम मजेदार बनेगा। ग्राफिक में फैमिली क्विज के सवाल देखिए-

  • फैमिली क्विज में क्या पूछें?
  • सबसे ज्यादा सोने वाला कौन?
  • सबसे अच्छा खाना कौन बनाता है?
  • सबसे पहले तैयार कौन होता है?
  • किसे सबसे ज्यादा मिठाई पसंद है?
  • सबसे ज्यादा सेल्फी कौन लेता है?
  • सबसे ज्यादा फोन कौन चलाता है?
  • बचपन में सबसे ज्यादा शरारती कौन था?

हारने वाले को दें फनी पनिशमेंट

गेम में हारने वाले के लिए फनी ‘पनिशमेंट’ भी रखा जा सकता है, लेकिन इसे मजेदार और आसान रखें। ऐसा टास्क न दें, जिससे किसी को असहज महसूस हो। परिवार के सभी सदस्यों की उम्र और सहजता का ध्यान रखें।

ग्राफिक में फनी पनिशमेंट आइडियाज देखिए-

गेम्स का मकसद जीतना नहीं, साथ समय बिताना

फैमिली गेम्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनसे परिवार के सदस्यों को एक साथ समय बिताने का मौका मिलता है। खासकर जब बच्चे और युवा मोबाइल या दूसरे स्क्रीन में ज्यादा समय बिताते हैं, तब ऐसे गेम कुछ समय के लिए सभी का ध्यान एक-दूसरे की तरफ ला सकते हैं। ग्राफिक में फैमिली गेम्स के सभी फायदे देखिए-

आखिर में बनाएं ‘फैमिली विनर’

अगर कई गेम्स खेले जा रहे हैं तो हर गेम का अलग विजेता चुनने की बजाय पॉइंट सिस्टम अपनाएं। गेम जीतने वाले को 5 पॉइंट, दूसरे स्थान पर आने वाले को 3 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 1 पॉइंट दें। सभी गेम्स खत्म होने पर सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाले को ‘फैमिली विनर’ का टाइटल दें।

इसके लिए महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं है। हाथ से बनाया गया सर्टिफिकेट, चॉकलेट या परिवार की तरफ से कोई मजेदार टाइटल भी दे सकते हैं, जैसेकि-

  • ‘फैमिली एंटरटेनर’
  • ‘रैपिड फायर किंग/क्वीन’
  • ‘मेमोरी मास्टर’

रक्षाबंधन सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को फिर से तरोताजा करने का मौका है। इस बार महंगे उपहारों से ज्यादा अपना ‘समय’ और ‘खुशियां’ एक-दूसरे को गिफ्ट करें। छोटे-छोटे ये फन गेम्स आपके त्यौहार में वो रंग भर देंगे, जिसकी चमक सालों तक फीकी नहीं पड़ेगी। तो देर किस बात की? इस रक्षाबंधन आप भी मनाइए यादगार राखी!

………………………………

ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- इस राखी बिना गैस-ओवन के बनाएं मिठाई:ये 5 मिठाइयां सिर्फ 15 मिनट में होंगी तैयार, शेफ से जानें बनाने का सही तरीका

रक्षाबंधन पर घर में मिठाई न हो, ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन हर बार पेड़ा, बर्फी, लड्डू या रसगुल्ला बाजार से खरीदकर लाना भी जरूरी नहीं है। अगर इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ऐसी मिठाइयां बना सकते हैं, जिनके लिए न गैस जलाने की जरूरत है, न ओवन की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *