टिपण्णी

दिल्ली के हैदरपुर में मुफ्त मेगा हेल्थ चेकअप कैंप शुरू: सीएम बोलीं- स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों के करीब लाना सरकार की प्राथमिकता – New Delhi News

Spread the love




सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी मार्गदर्शन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएम ने लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त दिल्ली की नींव हैं। सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें नागरिकों के करीब लाया जाए, ताकि समय पर जांच और बीमारी की पहचान के साथ उचित चिकित्सकीय परामर्श मिल सके। सीएम ने बताया कि हैदरपुर में लंबे समय से 12वीं तक के बड़े स्कूल की जरूरत थी। बच्चों को शिक्षा और दस्तावेज संबंधी काम के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता था। अब स्कूल के निर्माण के लिए करीब 5,000 गज जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तैयार की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *