टिपण्णी

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में जॉब और इंटर्नशिप फेयर: 50 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, AI और फिल्म निर्माण में करियर के अवसर – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में सोमवार को वार्षिक जॉब, इंटर्नशिप और नॉलेज फेयर क्राइसैलिस 9.1 आयोजित हुआ। इसमें 1,000 से अधिक विद्यार्थियों और 50 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंसल्टिंग, फाइनेंस, रिटेल, मार्केटिंग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की कंपनियों ने नौकरी व इंटर्नशिप के अवसर दिए। इनमें जोमैटो, इंडिगो, मुथूट फाइनेंस और बजाज लाइफ इंश्योरेंस सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। उद्घाटन समारोह में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. बिजयालक्ष्मी नंदा और प्लेसमेंट सेल की संयोजक प्रो. डॉ. हेना सिंह मौजूद रहीं। प्राचार्या ने कॉलेज की 32 घंटे की इंटर्नशिप-एक्सटर्नशिप योजना की जानकारी दी। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले पहले पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। योजना के लिए अब तक 500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। एआई और फिल्म निर्माण में करियर के अवसर प्रो. हेना सिंह ने एचएसडीसी और इरोज एआई विद्या के सहयोग से शुरू होने वाले प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्स की जानकारी दी। जनवरी 2027 से मीडिया और फिल्म निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 15 पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। मिरांडा हाउस इस पहल का नोडल संस्थान होगा और पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में इरोज वैलनेस के सीईओ और एआई सह विद्या के सह-संस्थापक प्रशांत पंडित, लोकसभा टीवी की एंकर लोटी अलारिक और एक्सेलिफाई के निदेशक अमित प्रसाद ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। एक्सेलिफाई ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *