- Hindi News
- National
- Thane Heroin Seizure | Amjad Yusuf Pathan Booked Under MCOCA | Latest News
नई दिल्ली9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ठाणे जिले के कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस ने 34.18 करोड़ रु. की 9.8 किग्रा हेरोइन जब्ती मामले में सरगना अमजद यूसुफ पठान और उसके 4 साथियों पर मकोका का केस दर्ज किया है।
पठान पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, दंगे और ड्रग्स तस्करी के 20 मामले दर्ज हैं। वहीं, केरल पुलिस ने यूपी के नोएडा से एमडीएमए ड्रग सप्लायर अजमल और उसकी साथी सूर्या को गिरफ्तार किया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
बेंगलुरु में मेडिकल मालिक ने 90 अस्पतालों में कैंसर की फर्जी दवाएं भेजीं, गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने ‘कृपा हेल्थकेयर’ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर फर्जी दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दुकान मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है।
नेटवर्क पर बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लिनिकों को 50% डिस्काउंट पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाएं सप्लाई करने का आरोप है। रैकेट में 15 से ज्यादा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) शामिल हैं। इस रैकेट के तार हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े हैं।








