दिल्ली होटल अग्निकांड, 5 मरीजों का वेंटिलेटर हटाया:  एक मरीज वेंटिलेटर पर, 14 का आईसीयू और वार्ड में चल रहा इलाज – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली होटल अग्निकांड, 5 मरीजों का वेंटिलेटर हटाया: एक मरीज वेंटिलेटर पर, 14 का आईसीयू और वार्ड में चल रहा इलाज – New Delhi News

Spread the love




नई दिल्ली। मैक्स अस्पताल, साकेत कॉम्प्लेक्स से स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक खबर सामने आई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, वर्तमान में यहां कुल 15 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 13 अंतरराष्ट्रीय मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बनी हुई है और वे तेजी से रिकवरी की ओर अग्रसर हैं। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, इलाज में बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को 5 मरीजों को सफलतापूर्वक वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। 14 मरीजों का चल रहा इलाज वर्तमान में केवल 1 मरीज ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। अस्पताल के आईसीयू और वार्डों में कुल 14 मरीजों का सघन उपचार चल रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों की स्थिति पर कहा, हमारे यहां भर्ती सभी मरीज स्थिर हैं और उनमें लगातार सुधार देखा जा रहा है। मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम मरीजों की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उन्हें सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *