![]()
गर्मी में स्विमिंग पूल और बीच पर समय बिताना अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर बीच वेकेशन, पूल पार्टी और रिसॉर्ट ट्रिप्स की तस्वीरें वायरल होती हैं, लेकिन इसका असर बालों पर भी पड़ता है। क्लोरीन, नमक वाला पानी और तेज धूप बालों को रूखा, कमजोर और फ्रिजी बना सकते हैं। प्रोफेशनल सर्फर्स, मॉडल्स और हेयर एक्सपर्ट्स अब ‘स्विम-प्रूफ हेयर रूटीन’ पर फोकस कर रहे हैं। 1. स्विमिंग से पहले लगाएं लीव-इन कंडीशनर अमेरिका की प्रोफेशनल सर्फर केलिया मोनिज के मुताबिक समुद्र में जाने से पहले लीव-इन कंडीशनर लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और नमक का असर आपके बालों पर कम होता है। इससे बाल कम रूखे होते हैं। 2. बालों के लिए सन प्रोटेक्शन जरूरी है हेयर स्टाइलिस्ट वर्नन फ्रांस्वा के अनुसार बाल भी यूवी डैमेज का शिकार होते हैं। ज्यादा धूप बालों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे ड्राइनेस, टूटना और रंग फीका पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर जाते समय हैट या स्कार्फ का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। 3. डीप कंडीशनिंग को बनाएं रूटीन मॉडल जैस्मिन टूक्स स्विमिंग से पहले और बाद में डीप कंडीशनिंग मास्क लगाने की सलाह देती हैं। इससे बालों में नमी बनी रहती है और फ्रिज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 4. वैकेशन में स्लिक-बैक बन लुक चुनें जिस तरह जिम के बाद रिकवरी जरूरी होती है, वैसे ही बीच या पूल के बाद बालों की रिकवरी भी नया ब्यूटी ट्रेंड है। डीप कंडीशनिंग, हेयर ऑयल और हाइड्रेशन रूटीन अब वेकेशन बैग का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं मॉडल जैस्मिन टूक्स के मुताबिक छुट्टियों के दौरान उनका पसंदीदा लुक ‘स्लिक-बैक बन’ है। यह बीच और स्विमिंग के दौरान काफी उपयोगी है।
Source link








