ब्रिटेन में भी लोकप्रिय हो रहा कैरम:  समुदायों और लोगों को जोड़ने का आसान साधन; इवेंट और क्लबों में उमड़ रही भीड़
अअनुबंधित

ब्रिटेन में भी लोकप्रिय हो रहा कैरम: समुदायों और लोगों को जोड़ने का आसान साधन; इवेंट और क्लबों में उमड़ रही भीड़

Spread the love




भारत में जहां ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कैरम, शतरंज जैसे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान थोड़ा घटा है, वहीं ब्रिटेन में इसके उलट हो रहा है। ब्रिटेन में पारंपरिक दक्षिण एशियाई खेल कैरम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जहां यह केवल एक खेल नहीं बल्कि कम्युनिटी कनेक्शन का नया माध्यम बन गया है। लंदन समेत कई शहरों में कैरम नाइट्स और क्लब्स में भारी भीड़ उमड़ रही है। कई इवेंट्स के टिकट मिनटों में बिक जाते हैं और सैकड़ों लोग भाग लेते हैं। लंदन के नॉटिंग हिल स्थित ढिशूम परमिट रूम में आयोजित एक कैरम नाइट में खेल शुरू होने से पहले ही माहौल उत्साह से भर जाता है। खिलाड़ी और दर्शक चाय पीते हुए, बातचीत करते हैं और बोर्ड पर स्ट्राइकर की आवाज गूंजती रहती है। ब्रिटेन में कैरम से जुड़े आयोजनों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक इवेंट के लिए 800 लोगों ने टिकट पाने की कोशिश की, जबकि जगह सिर्फ 44 लोगों के लिए थी। युवाओं में ऑफलाइन सोशल कनेक्शन की चाह बढ़ी कैरम की बढ़ती लोकप्रियता के पीछे मुख्य कारण लोगों की ऑफलाइन सोशल कनेक्शन की चाह है। सोशल मीडिया और डिजिटल थकान के बीच खासकर युवा अब ऐसे प्लेटफॉर्म खोज रहे हैं जहां वे आमने-सामने मिल सकें, बातचीत कर सकें और आरामदायक माहौल में समय बिता सकें। ब्रिटेन में कैरम का उभार केवल एक खेल की वापसी नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव की नई लहर की तरह देखा जा रहा है। कैरम कम्युनिटी में 12 हजार से ज्यादा लोग जुड़े ब्रिटेन में कैरम के तेजी से लोकप्रिय होने के पीछे 31 वर्षीय अब्दुस खान का बड़ा योगदान है। खान ने ‘कैरम’ नाम से एक कम्युनिटी की शुरुआत की। इसमें अब 12,000 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। बांग्लादेशी मूल के खान के लिए, कैरम के प्रति आकर्षण की जड़ें उनके बचपन से जुड़ी हैं। हालांकि भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और यहां तक ​​कि यमन में कैरम की असली शुरुआत को लेकर व्यापक विवाद हैं। लेकिन, खान का कहना है कि इस खेल का महत्व भूगोल से कहीं अधिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *