![]()
जिग जिगलर अमेरिकी लेखक, सेल्समैन और प्रेरक वक्ता थे। स्पीचों, किताबों के जरिए लाखों लोगों को सफलता के लिए प्रेरित किया।
1. आप जीवन में वह पा सकते हैं जो चाहते हैं, अगर आप लोगों को उनकी इच्छाएं पूरी करने में मदद करें।
2. असफलता एक घटना है, इंसान की पहचान नहीं।
3. अगर आप हार से सीख लेते हैं, तो आप वास्तव में हारे नहीं हैं।
4. सफलता कोई मंजिल नहीं, यात्रा है।
5. सफलता तक पहुंचने के लिए बुरी आदतों को अच्छी आदतों से बदल दें।
6. जो सही काम सही तरीके से करते हैं, उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता और डरने की भी कोई जरूरत नहीं होती।
7. आपकी दिशा आपकी गति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
8. जो काम करने लायक है, उसे शुरुआत में खराब तरीके से करना भी ठीक है, जब तक आप उसे अच्छी तरह करना न सीख जाएं।
9. छोटी-छोटी उपलब्धियां बड़ी उपलब्धियों की नींव तैयार करती हैं।
10. अपने मन को बदलकर आप खुद को और अपनी स्थिति को बदल सकते हैं।
11. हम जिस चीज पर ध्यान देना शुरू करते हैं, वही जीवन में बढ़ने लगती है।
Source link







