अजमेर में ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार,2 की मौत:  गाड़ी के परखच्चे उड़े; राजस्थान घूमने आए थे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेन्ट युवक-युवती – Ajmer News
टिपण्णी

अजमेर में ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार,2 की मौत: गाड़ी के परखच्चे उड़े; राजस्थान घूमने आए थे दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेन्ट युवक-युवती – Ajmer News

Spread the love


अजमेर में एक तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुस गई। एक्सीडेंट में राजस्थान घूमने आए एक युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

.

शव भी कार के मलबे में बुरी तरह फंस गए। एक्सीडेंट बुधवार सुबह 5 बजे नेशनल हाईवे-48 पर खेड़ा तिराहे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार युवक दीपक नागर (21) गौतमबुद्ध नगर (यूपी) और युवती तान्या यादव दिल्ली की रहने वाली थी।

दोनों दिल्ली यूनिवसिर्टी से बीबीए कर रहे थे। दोनों तीन दिन पहले राजस्थान घूमने के लिए आए। रात उदयपुर से रवाना होकर जयपुर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए।

यूपी नंबर की कार, लड़की ड्राइव कर रही थी

पुलिस के अनुसार कार का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का है। गाड़ी दिल्ली के कमला नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली तान्या पुत्री शिवराम यादव ड्राइव कर रही थी। जबकि, दादरी (गौतमबुद्ध नगर) क्षेत्र का रहने वाला दीपक पुत्र उदयवीर सिंह ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठा था। खेड़ा तिराहे के पास कार के आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस कारण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार का अगला हिस्से पूरी तरह खत्म हो गया। कार के एयरबैग भी खुले, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घूमने के लिए राजस्थान आए थे।

कार चला रही युवती तान्या यादव अंदर फंस गई, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला।

कार चला रही युवती तान्या यादव अंदर फंस गई, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला।

परिजनों के आने पर हुआ पोस्टमार्टम

नसीराबाद सीओ कृष्ण कुमार यादव ने बताया- हादसा बुधवार को करीब सुबह सवा पांच बजे हुआ। हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की जानकारी परिजनों को दे दी गई।

दोनों के शव श्रीनगर के हॉस्पिटल में रखवाए गए थे। श्रीनगर थाने के ASI श्रवण ने बताया-हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है।

दीपक के माता-पिता और परिजन दोपहर बाद श्रीनगर अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया। परिजन के आने पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव सुपुर्द कर दिए।

दीपक के माता-पिता और परिजन दोपहर बाद श्रीनगर अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

दीपक के माता-पिता और परिजन दोपहर बाद श्रीनगर अस्पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

बेटे दीपक के खोने के गम में पिता रोते हुए।

बेटे दीपक के खोने के गम में पिता रोते हुए।

कार में युवक दीपक नागर दिल्ली का रहने वाला थी। वह तान्या के साथ राजस्थान घूमने आया था।

कार में युवक दीपक नागर दिल्ली का रहने वाला थी। वह तान्या के साथ राजस्थान घूमने आया था।

श्रीनगर के पूर्व सरपंच रामकरण यादव ने बताया- एक ट्रेलर आगे चल रहा था और उसने ब्रेक लगाए। पीछे से तेज गति से आ रही कार उसमें घुस गई। श्रीनगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

श्रीनगर के पूर्व सरपंच रामकरण यादव ने बताया- एक ट्रेलर आगे चल रहा था और उसने ब्रेक लगाए। पीछे से तेज गति से आ रही कार उसमें घुस गई। श्रीनगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

(इनपुट सहयोग -रघुनंदन, योगेश कुमावत, श्रीनगर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *