अडाणी ग्रीन की सब्सिडियरी का सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू:  खावड़ा में 37.5 मेगावाट बिजली बनाएगी, टोटल कैपेसिटी बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हुई
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अडाणी ग्रीन की सब्सिडियरी का सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू: खावड़ा में 37.5 मेगावाट बिजली बनाएगी, टोटल कैपेसिटी बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हुई

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Adani Green Energy Subsidiary Starts 37.5 MW Solar Power Project In Gujarat’s Khavda

मुंबई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अडाणी ग्रीन का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गुजरात के खावड़ा में है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट 538 वर्ग किलोमीटर बंजर भूमि बनाया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

अडाणी ग्रीन का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गुजरात के खावड़ा में है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट 538 वर्ग किलोमीटर बंजर भूमि बनाया जा रहा है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की सब्सिडियरी कंपनी अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी सेवन लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 37.5 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद कंपनी की टोटल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़कर 13,737.8 मेगावाट हो गई है। इसकी जानकारी अडाणी ग्रीन ने 29 मार्च को दी।

एक दिन पहले AGEL ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग ट्वेल्व लिमिटेड के जरिए राजस्थान में 400 मेगावाट का एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट हासिल किया था। ​​उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कंपनी को यह प्रोजेक्ट दिया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट से राज्य को 2.57 रुपए प्रति किलोवाट-घंटे (kWh) की दर से 25 सालों तक बिजली देगी।

अडाणी ग्रीन एनर्जी का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 85% बढ़ा

अडाणी ग्रीन एनर्जी का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 85% बढ़ गया। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 474 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में ये नेट प्रॉफिट 256 करोड़ रुपए था।पावर सप्लाई से कंपनी का रेवेन्यू 1,993 करोड़ रुपए रहा। ये पिछले साल सामान तिमाही में 1,765 करोड़ रुपए था।

एक महीने में कंपनी के शेयर ने 22.42% का रिटर्न दिया

अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर शुक्रवार को 1.24% की गिरावट के साथ 948 रुपए पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 22.42% का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले छह महीने में शेयर 50% और बीते एक साल में 49% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपए है।

2015 में बनी थी कंपनी, 20,434 MW का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो

अडाणी ग्रीन एनर्जी को 23 जनवरी 2015 को बनाया गया था। ये भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जिसका वर्तमान प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो 2,000 मेगावाट (22 GW) से अधिक का है। इसमें ऑपरेशनल और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

कंपनी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गुजरात के खावड़ा में है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट 538 वर्ग किलोमीटर बंजर भूमि बनाया जा रहा है। ये पेरिस के आकार से पांच गुना बड़ा है। कंपनी के CEO विनीत एस. जैन है।

——————————————————

कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अडाणी की सब्सिडियरी को 400 मेगावाट सोलर प्लांट का ऑर्डर: राजस्थान में प्लांट बनेगा, उत्तर प्रदेश को 25 साल तक पावर सप्लाई करेगी

अडाणी ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी कंपनी अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग ट्वेल्व लिमिटेड को उत्तर प्रदेश में सोलर पावर सप्लाई का प्रोजेक्ट मिला है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) ने कंपनी को 400 मेगावाट के सोलर प्लांट का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *