हरिद्वार में पहले चरण में सुभाष घाट पर रंगाई शुरू की।
उत्तराखंड के हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले शहर के रंग को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि शहर को एक रंग में बदलने की तैयारियां 10 दिन पहले से शुरू हो गई थी। शहर को हल्का गुलाबी (पीच कलर) में
.
इसके लिए खर्च प्राइवेट कंपनी CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के जरिए दे रही। शहर के कलर को बदलने को लेकर हमने पहले सभी धर्मों के लोगों से बात की और उनकी सहमति पर कलर चुना गया। इसी दौरान साधु संत भी बैठक में मौजूद थे।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के इस सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत सुभाष घाट से हो चुकी है, जहां भवनों, दुकानों और साइन बोर्डों को हल्का गुलाबी रंग में रंगा जा रहा है।
रंगाई-पुताई की PHOTOS…

सुभाष घाट पर तेजी से काम चल रहा है।

डामकोठी से लेकर हरकी पैड़ी तक बदलेगा रंग।
ADM बोले- प्रोजेक्ट 2 से 3 किलोमीटर के अंदर में चल रहा
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दयानंद सरस्वती ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि ये पूरा प्रोजेक्ट 2 से 3 किलोमीटर के अंदर में चल रहा है। जिसका सारा खर्च प्राइवेट कंपनी CSR के जरिए दे रही है। इसके लिए लोगों से रुपए नहीं लिए जा रहे हैं।
यह प्रोजेक्ट फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद डामकोठी से लेकर हरकी पैड़ी सारे भवन लगभग एक कलर में दिखाए देंगे। इसके लिए सभी पक्षों से बात हो गई है।
सभी भवन, दुकानें और बोर्ड होंगे एक समान रंग में
कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार को नई पहचान देने के उद्देश्य से शहर में मौजूद घरों, होटलों, धर्मशालाओं और दुकानों के बोर्डों को एक ही रंग में ढाला जाएगा। हल्का भगवा रंग शहर के धार्मिक स्वरूप को उभारते हुए एक सुंदर और आकर्षक लुक प्रदान करेगा।
सुभाष घाट पर कई इमारतों को पहले ही हल्के भगवा रंग से रंग दिया गया है, जबकि दुकानों और होटलों के साइन बोर्डों को भी इसी रंग योजना में शामिल किया जा रहा है।
कुंभ मेलाधिकारी सोनिका बोलीं- हरिद्वार की सुंदरता में जुड़ेंगे नए आयाम
कुंभ मेलाधिकारी एवं HRDA उपाध्यक्ष सोनिका ने कहा कि यह अभियान हरिद्वार की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को और निखारने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि—
- पहला चरण सुभाष घाट पर पूरा किया जा रहा है।
- दूसरे चरण में गंगा किनारे स्थित सभी भवनों को एक ही रंग में रंगा जाएगा।
- इसके लिए व्यापारियों, धर्मशाला संचालकों और अन्य स्टेक होल्डरों से भी बातचीत की जा रही है।

कुंभ मेलाधिकारी एवं HRDA उपाध्यक्ष सोनिका ने जानकारी दी।
स्थानीय लोग और व्यापारी भी उत्साहित
सुभाष घाट क्षेत्र में चल रहे रंगाई कार्य से स्थानीय लोग उत्साहित हैं। एक रंग में डूबी धर्मनगरी की छवि लोगों को खूब भा रही है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन ने काम शुरू करने से पहले उनसे सुझाव मांगे थे और सभी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
मुख्य बाजारों और गलियों तक पहुंचेगी रंगाई
सुभाष घाट से शुरू हुए इस अभियान के तहत—
- घाट क्षेत्र की दीवारें
- प्रमुख बाजारों की दुकानों के बोर्ड
- होटलों और धर्मशालाओं की बाहरी दीवारें नई सूरत पा रही हैं। नए साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं और पुराने बोर्डों को एक समान रंग में ढाला जा रहा है।
2027 कुंभ मेले से पहले हरिद्वार की यह नई पहचान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए शहर को और भी आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।








