उम्र के मुताबिक सुबह से लेकर शाम तक ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए, देखिए Blood Sugar Levels चार्ट
मनोरंजन

उम्र के मुताबिक सुबह से लेकर शाम तक ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए, देखिए Blood Sugar Levels चार्ट

Spread the love


ब्लड शुगर का स्तर हर इंसान का एक जैसा नहीं होता। उम्र के मुताबिक शरीर की जरूरतें और कार्यक्षमता बदलती रहती है, इसलिए ब्लड शुगर लेवल को भी उम्र के हिसाब से समझना और ट्रैक करना जरूरी होता है। बच्चों, युवाओं, वयस्कों और बुजुर्गों में मेटाबोलिज्म अलग-अलग होता है। इसी कारण उनका शुगर लेवल सामान्य रूप से थोड़ा अलग हो सकता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है। उम्र के अनुसार ब्लड शुगर की निगरानी करने से समय रहते खतरे को पहचाना जा सकता है। 

बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज़ पाई जाती है, जबकि बड़ों में टाइप 2 डायबिटीज ज़्यादा होती है। इन दोनों में शुगर का स्तर और लक्ष्य अलग होता है। उम्र के अनुसार ब्लड शुगर का स्तर जानना जरूरी है। अगर आपको अपने ब्लड शुगर के स्तर की जानकारी रहेगी तो आप सही इलाज, सही डाइट और एक्सरसाइज प्लान कर सकते हैं।

उम्र के अनुसार ब्लड शुगर का स्तर बदलता रहता है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारी मेटाबॉलिक रेट कम हो जाती है, जिससे शरीर में ग्लूकोज को तोड़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इंसुलिन प्रतिरोध भी बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। वहीं, बच्चों और युवाओं का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, इसलिए उनका शरीर ग्लूकोज को जल्दी ऊर्जा में बदल देता है।

ब्लड शुगर का स्तर समझने के लिए फास्टिंग शुगर, पोस्ट मील शुगर और HbA1c को समझना जरूरी है।  फास्टिंग ब्लड शुगर रात के खाने के कम से कम 8 घंटे बाद खाली पेट मापा जाता है। पोस्ट मील शुगर खाने के 2 घंटे बाद मापा जाता है। इस शुगर की माप बताती है कि बॉडी शुगर को कैसे संभाल रही है। HbA1c यह पिछले 2-3 महीने के ब्लड शुगर का औसत बताता है। शुगर मापने के इन तीनों पैमाने का इस्तेमाल करके ब्लड शुगर के स्तर की जांच कराई जाती है।

डायबिटीज से पहले की स्थिति प्रीडायबिटीज होती है। अगर आपका फास्टिंग ब्लड शुगर 100 से 125 mg/dL के बीच हो तो यह प्रीडायबिटीज़ का संकेत हो सकता है। खाने के बाद 140 से 199 mg/dL के बीच होने पर भी प्रीडायबिटीज़ हो सकता है। HbA1c 5.7% से ऊपर होना भी डायबिटीज़ का इशारा हो सकता है। अगर समय रहते इस बीमारी का पता लग जाए तो आसानी से ब्लड शुगर को नॉर्मल रखा जा सकता है और इस बीमारी के जोखिम से भी बचा जा सकता है। 

आपकी उम्र के मुताबिक ब्लड शुगर कितना होना चाहिए अगर इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो आप इस चार्ट को समझ सकते हैं और शुगर को नॉर्मल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि उम्र के मुताबिक ब्लड में शुगर का स्तर कितना होना चाहिए। 

उम्र फास्टिंग (mg/dL) भोजन के बाद (mg/dL)
बच्चे (6-12 वर्ष) 70-100 70-140
किशोर (13-19 वर्ष) 70-105 70-145
युवा (20-40 वर्ष) 70-110 70-140
मध्यम आयु (41-60 वर्ष) 70-115 70-150
बुजुर्ग (60+ वर्ष) 70-120 70-160

हाई ब्लड प्रेशर की जड़ है ये 1 चीज़, इससे तुरंत कर लें तौबा, फिर इस लम्बी फूड लिस्ट को करें डाइट में शामिल, नॉर्मल हो जाएगा दिन भर का BP। पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *