Poonam Pandey to play Mandodari in Delhi’s Ramleela | दिल्ली की रामलीला में पूनम पांडे मंदोदरी बनेंगी: BJP-VHP ने हटाने की मांग की; कमेटी बोली- इस भूमिका के बाद पूनम का मन बदलेगा
मनोरंजन

Poonam Pandey to play Mandodari in Delhi’s Ramleela | दिल्ली की रामलीला में पूनम पांडे मंदोदरी बनेंगी: BJP-VHP ने हटाने की मांग की; कमेटी बोली- इस भूमिका के बाद पूनम का मन बदलेगा

Spread the love


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय को मंदोदरी की भूमिका देने पर विवाद बढ़ गया है। लवकुश रामलीला कमेटी के फैसले पर बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आपत्ति जताई है।

दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख और लवकुश रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने आयोजकों को पत्र लिखकर कहा कि पूनम पांडे को हटाकर किसी और कलाकार को मौका दिया जाए।

हालांकि, कमेटी ने साफ कर दिया कि पूनम पांडेय ही रामलीला में मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी। लवकुश रामलीला कमेटी के चेयरमैन अर्जुन कुमार ने कहा है कि मंदोदरी की भूमिका 29 और 30 सितंबर को मंच पर आएगी।

QuoteImage

हम बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन हम इसे गलत नहीं मानते। पूनम पांडेय का अतीत कुछ भी रहा हो लेकिन हमें उम्मीद है कि रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने से उनका मन बदलेगा।

QuoteImage

पूनम पांडेय ने सोशल मीडिया पर लवकुश रामलीला कमेटी की ओर से उन्हें मंदोदरी की भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किए जाने पर धन्यवाद दिया। मंदोदरी के पति रावण का रोल एक्टर आर्य बब्बर निभाएंगे।

कमेटी बोली- पूनम सिर्फ एक कलाकार

कुमार ने बताया कि मंदोदरी एक आदर्श चरित्र है और कोई भी महिला इस रोल को निभा सकती है। हर किसी को मौका मिलना चाहिए। इस बार रामलीला में 500 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें पूनम पांडे भी सिर्फ एक कलाकार हैं।

VHP की दिल्ली इकाई के प्रांत सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूनम पांडे अपनी विवादित छवि और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों और वीडियोज के कारण धार्मिक भूमिका निभाने के लिए सही नहीं हैं।

साधु-संतों ने जताया विरोध

  • अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि रामलीला समितियों से हमारी अपील है कि वे शालीनता बनाए रखें। कलाकारों की पृष्ठभूमि और आचरण का ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि रामलीला की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे।
  • पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि मंदोदरी पंच कन्याओं में से एक है, जो मर्यादा और पवित्रता की प्रतीक है। किसी को भी यह किरदार देना उचित नहीं। कंप्यूटर बाबा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूनम पांडेय को मंदोदरी का नहीं बल्कि शूर्पणखा का किरदार निभाना चाहिए। रामलीला सनातन धर्म पर आधारित है और इसका सम्मान रखना जरूरी है।
  • महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज ने कहा कि चित्र और चरित्र में अंतर होता है। पूनम पांडेय अगर मंदोदरी का किरदार निभाती हैं और रामायण का अध्ययन करती हैं, तो उनके जीवन में आध्यात्मिक बदलाव आ सकता है। अगर कोई कलाकार पौराणिक पात्र निभाता है, तो यह स्वागत योग्य है।

दिल्ली की लवकुश रामलीला अपनी भव्य और आधुनिक प्रस्तुति के लिए देश भर में मशहूर है। इसमें बड़ी संख्या में दर्शक, खासकर युवा, शामिल होते हैं। इसलिए पूनम पांडे के चयन ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा छेड़ दी है।

————————————————

पूनम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर, डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक

2 फरवरी 2024 की सुबह 32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई थी। उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई थी। पूनम की टीम ने ही मौत की जानकारी दी। हालांकि ये खबर झूठी निकली थी। उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को मौत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *