Zubeen Garg’s last video goes viral | जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो वायरल: यॉट पर पार्टी करते नजर आए, लाइफ जैकेट में पानी में कूदते दिखे सिंगर
मनोरंजन

Zubeen Garg’s last video goes viral | जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो वायरल: यॉट पर पार्टी करते नजर आए, लाइफ जैकेट में पानी में कूदते दिखे सिंगर

Spread the love


37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘या अली’ फेम सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में निधन हो गया था। अब सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हादसे से कुछ पल पहले का बताया जा रहा है।

वीडियो में जुबीन एक यॉट पर पार्टी करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में लोगों की हंसी और तेज म्यूजिक की आवाज सुनाई दे रही है। क्लिप में जुबीन को स्विमिंग के लिए समुद्र में कूदने से पहले अपनी लाइफ जैकेट ठीक करते हुए देखा जा सकता है। फिर वो पानी में छलांग लगाते हैं। पानी में जाने के बाद सिंगर असहज नजर आते हैं।

सिंगर का वीडियो सामने के आने के बाद फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये स्कूबा डाइविंग नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें नशे में बता रहे हैं। एक यूजर लिखती हैं- ‘उनका मिर्गी के दौरे का मेडिकल इतिहास था और उन्हें ऐसे एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एक्टिविटी से बचना चाहिए था। बहुत जल्दी चले गए, बहुत दुखद, RIP @zubeen.garg।’ एक यूजर ने लिखा-’वो हमेशा नशे में रहते थे, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ है।’

बता दें कि सिंगर जुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। यह तीन दिवसीय फेस्टिवल शुक्रवार यानी 19 सितंबर को शुरू होने वाला था, जिसमें जुबीन 20 सितंबर को परफॉर्म करने वाले थे। अब मौत के मामले में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के ऑर्गेनाइजर श्यामकानु महंत और सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ असम के मोरीगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। दोनों पर आरोप है कि जुबीन को इवेंट के बहाने विदेश ले जाया गया, लेकिन असली मकसद उनकी हत्या करना था।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि सरकार जुबीन की मौत की जांच कराएगी। उन्होंने बताया कि राज्य भर में कई FIR दर्ज की गई हैं। इसलिए DGP हरमीत सिंह को निर्देश दिया है कि सभी FIR मिलाकर एक केस दर्ज करें और जांच CID को सौंपी जाए।

दरअसल, 19 सितंबर को जुबीन का 52 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के स्कूबा डाइविंग करते वक्त उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद गार्ड्स ने समुद्र से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *