{“_id”:”6ae581f288ce95887f0ec9c9″,”slug”:”farhan-zubairi-nomination-cancelled-amu-final-list-revised-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एएमयू छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए फरहान जुबैरी का नामांकन किया रद्द, छह घंटे बाद बदलनी पड़ी अंतिम सूची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूनियन हॉल में छात्रों का हंगामा
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 30 अक्तूबर रात आठ बजे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। उस सूची में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी फरहान जुबैरी का नाम पाकर छात्रों में खलबली मच गई। फरहान जुबैरी पर आपराधिक इतिहास के बाबजूद पर्चा रद्द न होने की बात चुनाव अधिकारियों तक पहुंची। आधी रात बैठकों का दौर चला।
चुनाव अधिकारियों ने फरहान जुबैरी के नामांकन पत्र और दस्तावेजों की जांच की। रात दो बजे के लगभग अध्यक्ष पद से प्रत्याशी फरहान जुबैरी का नामांकन रद्द कर दिया गया और फिर एक बार अंतिम सूची के बाद फिर अंतिम सूची जारी की गई। अंतत: अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष के लिए सात, सचिव के लिए तीन और कैबिनेट पद के लिए 46 और कोर्ट मैंबर के लिए 70 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं।
यह हैं चुनावी मैदान में
- अध्यक्ष पद- मो. जुहैर अहमद (एमटेक), आमिना इरशाद (पीएचडी), मो. इंतखाब (पीएचडी), अब्दुल वहीद (पीएचडी), मो. नौमान अशरफ (पीएचडी), सरजील इकबाल (पीएचडी), साहिल खान (पीएचडी), सरजील मोहम्मद खान (पीएचडी) और असमर फरीदी (एमए)
- उपाध्यक्ष पद-मोहम्मद सादान (पीएचडी), सैयद अयान अहमद (बीएएलएलबी), अशफाक हुसैन (पीएचडी), अयमान हफीज खान (एमएससी), नशरा नईम (बीएएलएलबी), साकिब अली खान (एमटेक) और इरफा खान (एमए)
- कैबिनेट पद-अकील अहमद (पीएचडी), तय्यब शेरवानी (बीकाम), अंजुम (एमए), सैफ अली खान (एमएससी), मिन्हाजुलआबेदीन (पीएचडी), हानिया खान (बीएएलएलबी), शाहीन परवीन (पीएचडी), मोहम्मद गाजी (एमएससी), मोहम्मद अमान जावेद (एमबीबीएस), सज्जाद अंसारी (बीएससी), अब्दुल कुद्दुस (बीबीए), सुहेल (एमए), मोहम्मद नौशाद सरवर (एलएलएम), मबरूर अशरफ (एमए), मोहम्मद फैज (बीए), अब्दुल मन्नान (बीएससी), मोहम्मद अहमद (एमबीए), अरीबा दिलशाद (पीएचडी), अरमान अली खान (एमए), मुहम्मद अहमद खान (बीएड), मोहम्मद मुजीब (बीएससी), मोहम्मद हुजैफा (पीएचडी), जुबैर (एमएलआइबी), अबूजर साजिद (बीई), अब्दुल बारी (एमसीए), गर्व उपाध्याय (बीई), मुहम्मद तय्यब (बीए), अल बाअर मेहदी (एमटेक), जुहैर आरिफ (बीटेक), अतुल यादव (पीएचडी), अलहामद अहमद (बीआर्क), मोहम्मद अरकाम (बीएससी), इबादुर रहमान (एमएससी), मो. शादाब आलम (एमएसडब्ल्यू), अब्दुल मुस्तफा (बीएससी), मुहम्मद मुर्शिद (एमए), हामिदुर रहमान (पीएचडी), मुहम्मद मोहसिन (पीएचडी), मो. शम्स निहाल नबी (बीएससी), सुहैब अंसारी (पीएचडी), अब्दुल नूर (बीए), आयुषी चौधरी (एमपीईडी), एसालान खान (बीएएलएलबी), अब्दुल्लाह साकीब (बीए), शाजिया शमीम (एमए) और अनिका रुम्मान राही (एमबीबीएस)







