ऑनलाइन गेम में SI का बेटा 2 लाख हारा:  दिल्ली से भागा, लुधियाना की धर्मशाला में ठहरा, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला – Ludhiana News
टिपण्णी

ऑनलाइन गेम में SI का बेटा 2 लाख हारा: दिल्ली से भागा, लुधियाना की धर्मशाला में ठहरा, पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला – Ludhiana News

Spread the love




लुधियाना में ऑनलाइन गेम में 2 लाख रुपए हारने के बाद घर से गायब हुए एक युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। युवक एक सब-इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा है। वह दिल्ली से ट्रेन के जरिए लुधियाना पहुंच गया था और थाना डिवीजन नंबर-1 क्षेत्र के फील्डगंज इलाके में स्थित छोटू राम धर्मशाला में ठहरा हुआ था। उधर, युवक धर्मेश के घर से निकलने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए। पिता लगातार बेटे को फोन करता रहा, लेकिन युवक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पिता ने बेटे की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि वह लुधियाना में है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना लुधियाना की कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और लोकेशन के आधार पर छोटू राम धर्मशाला पहुंची, जहां से युवक को काबू कर लिया गया। बाद में उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। युवक के भाई ने ये बातें बताईं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *