- Hindi News
- Opinion
- Pt. Vijayshankar Mehta Column: Listen To Lifes U Turns For Inspiration
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पं. विजयशंकर मेहता
सभी लोगों के जीवन में यू-टर्न जरूर आता है। यानी कोई ऐसी घटना, जिसने जीवन की चाल बदल दी। तो हमारे जीवन में कभी कठिन समय चल रहा हो और हम प्रेरणा लेना चाहें तो कुछ सफल और असफल लोगों के जीवन के यू-टर्न से प्रेरणा लीजिए कि इनके जीवन में कब-कब ऐसा कुछ घटा, जिसने इनको ऊंचाई या निचाई दे दी। और इसके लिए आपको तसल्ली से दूसरों को सुनना पड़ेगा।
यदि कोई उलझन में हो, परेशानी में हो तो उसे भी खूब दिल खोलकर सुनिए। अब तो दूसरों का डिप्रेशन दूर करने के लिए, उनकी उलझन मिटाने के लिए कॉल सेंटर खुल गए हैं। कनाडा के मोंट्रियल शहर में एक कॉल सेंटर खुला है, जो अपने आप में हेल्पलाइन है।
उसको टेल-एड मोंट्रियल कहते हैं। यहां जब कोई फोन लगाए तो सामने वाला आपकी बात तसल्ली से सुनता है। कोई जजमेंट नहीं देता, बस सुनता है। तो लोगों के जीवन के यू-टर्न को यदि हम सुनें तो हमें प्रेरणा मिलेगी, सामने वाला हल्का हो जाएगा और दोनों का काम हो जाएगा।









