ओली पोप का भारत के खिलाफ बड़ा कारनामा, 8 टीमों के खिलाफ लगाए हैं 9 शतक
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

ओली पोप का भारत के खिलाफ बड़ा कारनामा, 8 टीमों के खिलाफ लगाए हैं 9 शतक

Spread the love


तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में ओली पोप को जगह मिलने पर सवाल उठे थे। जैकब बेथल जैसे खिलाड़ी के बेंच पर बैठे होने के कारण पोप पर काफी दबाव था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन शतक जड़कर बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के फैसले को सही ठहराया।

ओली पोप का यह टेस्ट क्रिकेट में 9वां शतक था। इससे पहले उन्होंने 8 शतक 8 अलग-अलग टीमों के खिलाफ बनाए थे। भारत पहली ऐसी टीम बनी जिसके खिलाफ उन्होंने 1 से ज्यादा शतक जड़े। पोप का यह 2025 में दूसरा शतक है। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट में शतक जड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं जड़ा शतक

ओली पोप ने भारत के खिलाफ 2 शतक के अलावा आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 शतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका एक भी शतक नहीं है। लीड्स टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 209 रन बना लिए। भारत 262 रन से आगे है। ओली पोप 131 गेंद पर 13 चौके की मदद से 100 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

जीवनदान का फायदा उठाया

ओली पोप ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए शतक जड़ा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने उनका 60 रन पर कैच टपकाया। बुमराह ने पोप के बल्ले का बाहरी किनारा लेने में सफलता हासिल कर ली थी। हालांकि, जायसवाल ने दूसरी स्लिप में कैच टपका दिया। ऐसे में पहले भी कई कैच छूटने की वजह से बुमराह निराश दिखे। कैच छूटने के बाद, भारतीय तेज गेंदबाज हताश होकर अपना चेहरा टोपी के पीछे छिपाते हुए नजर आए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *