टिपण्णी

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी: राजस्थान, MP-UP में बारिश, नदियां उफान पर, स्कूल बंद; बिहार में बाढ़, 6.65 लाख लोग प्रभावित

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP Bihar MP Rajasthan Weather Alert | Kedarnath Chardham Yatra Uttarakhand Landslide

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग के सनशाइन पीक और बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में काओबल गली में ताजा बर्फबारी हुई।

ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हुई इस बर्फबारी को सर्दियों के शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियों और आसपास के इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी में लगातार बारिश हो रही है। MP के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी-मुरैना समेत 7 जिलों में स्कूल बंद हैं।

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गंगा-यमुना समेत 10 से अधिक नदियों के उफान पर होने से प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

वहीं बिहार में भी 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा विभाग के मुताबिक, पटना में गंगा का जलस्तर अब तक के हाइएस्ट फ्लड लेवल को पार कर सकता है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी में उन्नाव जिले के पोरई गांव में लोन नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है।

यूपी में उन्नाव जिले के पोरई गांव में लोन नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है।

बिहार में पटना के दानापुर और मनेर में निचले इलाके डूब गए हैं।

बिहार में पटना के दानापुर और मनेर में निचले इलाके डूब गए हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार भदभदा डैम के गेट खुले।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस सीजन में पहली बार भदभदा डैम के गेट खुले।

राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में शुक्रवार को बारिश के बाद सड़कों पर नदी की तरह बहने लगा पानी।

राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में शुक्रवार को बारिश के बाद सड़कों पर नदी की तरह बहने लगा पानी।

उत्तराखंड के चमोली में नंदप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।

उत्तराखंड के चमोली में नंदप्रयाग के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।

बारिश से MP के श्योपुर की सब्जी मंडी में पानी भर गया। कई दुकानें डूब गईं।

बारिश से MP के श्योपुर की सब्जी मंडी में पानी भर गया। कई दुकानें डूब गईं।

देशभर से मौसम बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:53 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: श्योपुर में बाढ़ से पुल डूबा, घर खाली कराए गए

मध्य प्रदेश के श्योपुर में विजयपुर के पास क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात के चलते कई घरों को खाली कराया गया है।

03:48 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी- मुरादाबाद में बाढ़, सड़कें डूबीं, नाव से जाने पर मजबूर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से मुरादाबाद के मुंढापांडे क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। सड़कें पानी में डूब गई हैं, लोग नाव से आ जा रहे हैं।

03:43 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रयागराज के कई इलाके डूबे

03:40 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के वाराणसी में बाढ़ जैसी स्थिति, VIDEO

यूपी के वाराणसी में बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूब गए। सीएम योगी आज शाम 5 बजे शहर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे।

03:03 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार- 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख लोग प्रभावित

बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इससे 6.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार की 9 नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पुनपुन नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 28 सेमी बढ़ा है। श्रीपालपुर में यह लाल निशान से 2.57 मीटर ऊपर है। पूरी खबर पढ़ें…

02:41 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 10 नदियां उफान पर

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच गंगा-यमुना समेत 10 से अधिक नदियों के उफान पर होने से प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं, जबकि 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

02:28 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 19 जिलों में आज भारी बारिश; 7 जिलों में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में आज से 2 दिन ग्वालियर-चंबल में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहेगा। शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी-मुरैना समेत 7 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:15 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान- 27 जिलों में बारिश का अलर्ट, झालावाड़ में आज स्कूल बंद

राजस्थान के 3 जिलों धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर में शनिवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 24 जिलों में यलो अलर्ट है। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। रातभर हुई बारिश के कारण राजधानी के तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। झालावाड़ में स्कूल बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:12 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा- 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में पंचकूला में 99मिमी बरसात

हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मूसलाधार बारिश हो सकती है। शुक्रवार को भी सात जिलों में तेज बारिश हुई थी। पंचकूला में सर्वाधिक 99मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

02:07 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड- 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत में 5 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:04 AM5 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *