कैंची-धाम स्थापना दिवस- 11 घंटे में 55 हजार श्रद्धालु पहुंचे:  2km लंबी लाइन, वॉशरूम की कमी; DM बोले- शाम तक भीड़ रहेगी – Nainital News
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

कैंची-धाम स्थापना दिवस- 11 घंटे में 55 हजार श्रद्धालु पहुंचे: 2km लंबी लाइन, वॉशरूम की कमी; DM बोले- शाम तक भीड़ रहेगी – Nainital News

Spread the love




नैनीताल के कैंची धाम में सोमवार को 62वें स्थापना दिवस पर दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई। सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जबकि कई श्रद्धालुओं ने रात सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में बिताई। दोपहर डेढ़ बजे तक 55 हजार से ज्यादा भक्त बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर चुके थे और दोपहर तक यह संख्या तेजी से बढ़ती रही। 15 जून 1964 को बाबा नीब करौरी महाराज ने कैंची धाम आश्रम की स्थापना की थी। इसी दिन हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा भी हुई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसिद्ध मालपुआ प्रसाद वितरित किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते धाम परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, भवाली, काठगोदाम और खैरना से शटल बस सेवा संचालित की जा रही है। धाम की ओर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। प्रशासन के अनुसार देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रहने की संभावना है। भवाली बाईपास खुलने के बाद अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर जाने वाले यात्री रातीघाट मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद भीमताल, हल्द्वानी और नैनीताल मार्गों पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ता गया और कई स्थानों पर लंबा जाम देखने को मिला। वहीं, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को धाम क्षेत्र में वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरें देखिए- 1500 से ज्यादा जवान तैनात नैनीताल के SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कैंची धाम स्थापना दिवस पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मी, 3 एसपी/एसएसपी, 7 एडिशनल एसपी, 14 सीओ समेत LIU, BDS, SDRF, ATS और SSB तैनात हैं। नैनीताल जिले में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। कैंची धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *