गुरु की शिष्य को सीख:  किसी भी परेशानी का हल करने से पहले यह समझें कि उसकी असली वजह क्या है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

गुरु की शिष्य को सीख: किसी भी परेशानी का हल करने से पहले यह समझें कि उसकी असली वजह क्या है

Spread the love




हर इंसान सफल होना चाहता है। कोई पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहता है, कोई नौकरी या व्यापार में नाम कमाना चाहता है, लेकिन सफलता के लिए मेहनत के साथ ही सही सोच और समझदारी भी बहुत जरूरी होती है। यह बात एक लोक कथा से समझ सकते हैं… लोक कथा के मुताबिक, एक दिन एक शिष्य अपने गुरु के पास गया। उसने विनम्रता से कहा, “गुरुजी, मैं जीवन में कामयाब बनना चाहता हूं। कृपया मुझे सफलता का रास्ता बताइए।” गुरु मुस्कुराए और बोले, “मैं तुम्हें सफलता का रहस्य जरूर बताऊंगा, लेकिन पहले तुम मेरी बकरी को खूंटे से बांध दो।” इतना कहकर गुरुजी ने बकरी की रस्सी शिष्य के हाथ में दे दी। वह बकरी बहुत शरारती थी और अपने मालिक के अलावा किसी की बात नहीं मानती थी। जैसे ही लड़के ने रस्सी पकड़ी, बकरी जोर-जोर से उछलने लगी। लड़का उसे पकड़ने की कोशिश करता, लेकिन वह बार-बार भाग जाती। काफी देर तक मेहनत करने के बाद भी वह बकरी को खूंटे से नहीं बांध पाया। कुछ समय बाद शिष्य ने सोच-विचार। उसने समझा कि केवल ताकत लगाने से काम नहीं बनेगा। तब उसने चतुराई दिखाई। पहले उसने बकरी को शांत किया और उसके पैरों को रस्सी से बांध दिया। अब बकरी भाग नहीं सकती थी। इसके बाद उसने आराम से उसे खूंटे से बांध दिया। यह देखकर गुरुजी बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा, “तुमने अपनी बुद्धि का सही उपयोग किया है। जीवन में हर समस्या भी इसी बकरी की तरह होती है। यदि हम केवल ऊपर-ऊपर से समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे, तो सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन अगर हम समस्या की जड़ को पहचान लें, तो उसका समाधान आसान हो जाता है।” गुरुजी की बात लड़के को समझ आ गई। उसने जाना कि सफलता केवल मेहनत से नहीं मिलती, बल्कि सही दिशा में सोचने और समझदारी से काम करने से मिलती है। कथा की सीख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *