घर में केले का पेड़ लगाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
स्वास्थ्य

घर में केले का पेड़ लगाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Spread the love


Banana Tree at Home Good or Bad: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के साथ-साथ पेड़-पौधों को भी विशेष महत्व दिया गया है। खासतौर पर केले का पेड़ बहुत ही पूजनीय माना जाता है। धार्मिक कार्यों से लेकर दैनिक पूजा में भी केले के पत्तों का उपयोग किया जाता है। गुरुवार के दिन विशेष रूप से केले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। कहा जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले का पेड़ घर में लगाना चाहिए या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केले का पेड़ लगाना शुभ होता है या नहीं। साथ ही, जानिए इसके नियम और महत्व।

केले के पेड़ का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में केले के पेड़ को बेहद पवित्र माना गया है। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवगुरु बृहस्पति का वास होता है। इसलिए इसे मांगलिक कार्यों में खासतौर पर उपयोग में लाया जाता है। शादी-ब्याह, व्रत-पूजा, हवन-यज्ञ सभी में केले के पत्तों और पेड़ का उपयोग शुभ माना जाता है।

क्या केले का पौधा घर में लगाना सही है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केले का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे बृहस्पति दोष दूर होता है, जिससे शादीशुदा जीवन में खुशियां आती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पुराने कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

किस दिशा में लगाएं केले का पौधा?

अगर आप अपने घर में केले का पौधा लगाना चाहते हैं तो दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, केले का पौधा उत्तर दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है, इसलिए इस दिशा में लगाए गए पौधों से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार को करें केले के पेड़ की पूजा

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। पूजा में केले के पेड़ पर हल्दी चढ़ानी चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु से आशीर्वाद लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान

केले के पौधे को कभी भी पूर्व, दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। खासतौर पर आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में लगाने से घर में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा मुख्य द्वार के सामने केले का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। इसे अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि केले के पौधे के आसपास कभी कांटेदार पौधे जैसे गुलाब आदि नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में कलह-कलेश बढ़ सकता है। साथ ही, केले के पौधे में गंदा पानी नहीं डालना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *