अलीगढ़ में रोडवेज बस चालक और परिचालकों ने हड़ताल कर दी। रोडवेज बस स्टैंड के पास वर्कशॉप पर सभी इकट्ठा हुए और गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। इन लोगों ने बस स्टैंड से भी बसों को नहीं निकलने दिया। अगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और लखनऊ के लिए दिन भर बसों का संचालन ठप रहा।

सारसौल रोडवेज वर्कशॉप पर हडताल के दौरान खड़ी रोडवेज बस
– फोटो : संवाद








