छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य:  दिल्ली में 1300 घाटों पर स्नान; ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका समेत दुनियाभर में भी पूजा हुई
टिपण्णी

छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूरज को अर्घ्य: दिल्ली में 1300 घाटों पर स्नान; ऑस्ट्रेलिया-अमेरिका समेत दुनियाभर में भी पूजा हुई

Spread the love


नई दिल्ली/भोपाल/पटना8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन था। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ के साथ खत्म हो गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक था।

देश के साथ विदेश में भी छठा महापर्व मनाया गया। बिहार, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई) से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आ रही हैं।

वहीं, दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हुआ, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हुआ।

छठ महापर्व को लेकर विदेशों में भी उत्साह था। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया था। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया।

देशभर से छठ की 5 तस्वीरें…

बिहार के भागलपुर में छठ पर्व के मौके पर सूप में रखे फल।

बिहार के भागलपुर में छठ पर्व के मौके पर सूप में रखे फल।

यूपी के मुरादाबाद में छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं।

यूपी के मुरादाबाद में छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं।

ओडिशा के भुवनेश्वर में छठ पूजा के आखिरी दिन कुआखाई नदी घाट पर भक्तों की भीड़।

ओडिशा के भुवनेश्वर में छठ पूजा के आखिरी दिन कुआखाई नदी घाट पर भक्तों की भीड़।

चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित न्यू लेक पर मौजूद भीड़।

चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित न्यू लेक पर मौजूद भीड़।

यूपी के नोएडा में सेक्टर 21 में सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया।

यूपी के नोएडा में सेक्टर 21 में सूर्य को महिलाओं ने अर्घ्य दिया।

छठ महापर्व से जुड़ी आज की सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:29 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

चिराग पासवान ने कहा- छठी मइया का आशीर्वाद बिहार और देश पर रहे

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “छठी मइया ने बिना मांगे मुझे इतना कुछ दिया है… मेरी यह प्रार्थना है कि छठी मइया का आशीर्वाद बिहार और देश के हर व्यक्ति, हर परिवार पर बना रहे। छठ पर्व के साथ-साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है। आज जब हम उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं, तो यह पर्व अपने समापन की ओर है। मेरा मानना है कि जब एक महापर्व समाप्त हो रहा है, तब दूसरा महापर्व लोकतंत्र का उत्सव अपने चरम पर पहुंचेगा। आज से हम एक जोरदार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। परिणाम चाहे जो भी हो, मेरा विश्वास है कि वह हमारे पक्ष में होगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि वह बिहार की जनता के लिए सकारात्मक परिणाम होगा।

03:18 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम ने दी छठ की बधाई, लिखा- भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए

02:15 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, चमोली में घाटों पर मौजूद NDRF टीम

02:03 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

विदेशों से छठ पर्व की 6 तस्वीरें…

फिनलैंड में छठ पूजा का प्रसाद लेते बिहारी समुदाय के लोग।

फिनलैंड में छठ पूजा का प्रसाद लेते बिहारी समुदाय के लोग।

आयरलैंड में छठ पूजा के लिए एकसाथ इकट्ठा हुई भारतीय महिलाएं।

आयरलैंड में छठ पूजा के लिए एकसाथ इकट्ठा हुई भारतीय महिलाएं।

स्कॉटलैंड में भी छठ पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्कॉटलैंड में भी छठ पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

घाना में छठ पूजा करती भारतीय महिलाएं।

घाना में छठ पूजा करती भारतीय महिलाएं।

ब्रिटेन में छठ पूजा के दौरान बिहारी समुदाय के लोग।

ब्रिटेन में छठ पूजा के दौरान बिहारी समुदाय के लोग।

जकार्ता में छठ पूजा के लिए इकट्ठा हुई महिलाएं।

जकार्ता में छठ पूजा के लिए इकट्ठा हुई महिलाएं।

01:56 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

MP: भोपाल में बड़े तालाब पर शीतदास की बगिया पर छठ पर्व मनाया गया

01:40 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना से अर्घ्य के बाद की Video

01:39 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: काशी के 88 गंगा घाटों पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़

01:38 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: लखनऊ में छठ पूजा का ड्रोन VIDEO

01:26 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज छठ घाट लोगों ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया

दिल्ली के कालिंदी कुंज छठ घाट पर लोगों ने छठ पर्व के आखिरी दिन पूजा की। उगते सूरज को अर्घ्य दिया।

01:24 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी: अयोध्या के सरयू घाट पर छठ पूजा की गई

01:23 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना: चिराग पासवान ने परिवार समेत छठ पूजा की

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में अपने घर पर परिवार समेत छठ पूजा की।

01:22 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ITO के पास हाथी घाट पर छठ पूजा की

01:02 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर छठ पूजा जारी

01:01 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

छठ पर्व में किस दिन क्या होता है…

पहला दिन- नहाय खाय। जिसमें घर की सफाई, फिर स्नान और शाकाहारी भोजन से व्रत की शुरुआत होती है।

दूसरा दिन- व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। इसे खरना कहा जाता है।

तीसरा दिन- छठ का प्रसाद बनाता है। प्रसाद में ठेकुआ, चावल के लड्डू और चढ़ावे के रूप में फल आदि होता है। शाम को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और तालाब या नदी किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

चौथा दिन- कार्तिक शुक्ल सप्तमी को उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। व्रतधारी दोबारा वहीं जाते हैं, जहां शाम को अर्घ्य दिया था।

छठ पर्व क्यों है खास…

  • 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में ना पंडित होते हैं और ना मंत्र। इसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को प्रणाम किया जाता है।
  • गरीब हो या अमीर, अगड़ा हो या पिछड़ा, यह पर्व हमें सबको बराबर का बना देता है। सब एक ही घाट और तलाब किनारे सटकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। तब ना कोई छोटा होता है ना बड़ा।
  • प्रसाद बिना भेदभाव के सब एक-दूसरे का खाते और खिलाते हैं। प्रसाद में वो सब होता है, जिसका सीजन अभी है। जो सबको इजली मिल जाता है। जैसे- ठेकुआ, केला, सिंघाड़ा, नाशपाती, सेब, डाभ नींबू, शरीफा, शकरकंद, सुथनी, मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा।
  • आस्था ऐसी कि बिना बोले हर कोई जो मिला वही काम करता है। कोई सड़क पर झाड़ू लगा रहा है तो कोई घाट की सफाई। कोई रंगाई-पोताई।

12:59 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

रांची के हटनिया तालाब घाट पर छठपूजा की रस्में जारी

12:51 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

छठ पर्व का इतिहास भी जान लीजिए…

स्कंद पुराण के मुताबिक, राजा प्रियव्रत (मनु के पुत्र) को कोई संतान नहीं था। उन्होंने महर्षि कश्यप से वरदान मांगा। ऋषि के यज्ञ से उन्हें एक बेटा हुआ, लेकिन उसमें जान नहीं थी। इससे दुखी राजा-रानी आत्महत्या की सोचने लगे। तभी एक देवी प्रकट हुईं।

उन्होंने कहा, ‘मैं उषा की ज्येष्ठा बहन षष्ठी देवी हूं, बच्चों की रक्षा मेरी जिम्मेदारी है। यदि तुम मेरी विधि से पूजा करोगे तो तुम्हें संतान सुख मिलेगा।’ राजा-रानी ने देवी की पूजा की और बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद से इस पूजा की शुरुआत हो गई।

ऋग्वेद में लिखा गया है कि सूर्य और उसकी किरणों की आराधना से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं। मोदी सरकार ने छठ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने की पहल की है।

12:50 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

परदेसी बिहारियों के लिए भास्कर का खास छठ गीत

आज छठ है। दीदी वीडियो कॉल पर दिखा रही थी, घर में उत्सव का माहौल है। मां ठेकुआ पका रही हैं। बुआ दऊरा सजा रही हैं। गाने गूंज रहे हैं। सब घाट पर जाने की तैयारी में जुटे हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए। पिछली बार मैं ही दऊरा लेकर घाट गया था, पर इस बार घर नहीं जा सका। रोजी-रोटी के लिए सब कुछ छूटता जा रहा। मां-बाबूजी, गांव-घर, खेत-खलिहान। परदेस में जो कुछ कमा रहा, सब कर्ज चुकाने और EMI भरने में ही चला जा रहा। पूरी खबर पढ़ें…

12:50 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

छठ पर्व में किस दिन क्या होता है…

12:44 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के प्रयागराज में छठ पर्व पूजा जारी

12:30 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में वासुदेव घाट पर डुबकी लगाते भक्त

12:29 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के बेतिया में छठ पर्व के अंतिम दिन घाट पर जुटे लोग

12:26 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

नोएडा के सेक्टर 21 में छठ पूजा करता परिवार

12:23 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

चिराग पासवान के घर पर छठ पूजा की तैयारियां की गईं

पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पर छठ पूजा की तैयारियां की गई है।

12:22 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर छठ पूजा जारी

12:13 AM28 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 70 घाटों से उगते सूर्य को अर्घ्य, सूप लेकर नदी में उतरीं व्रती

4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज आखिरी दिन है। पूजा के चौथे दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का मुहूर्त सुबह 06:27 बजे तक है।

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर समेत कई जिलों में घाटों पर भारी भीड़ है। व्रती सूप लेकर नदी में अर्घ्य के लिए उतर गए हैं। सड़क से लेकर घाट तक छठ मइया के गीत बज रहे हैं।

सुबह साढ़े 4 बजे पटना के अटल पथ पर 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसे कड़ी मशक्कत के बाद क्लियर करवाया गया। इससे जेपी सेतु घाट, दीघा घाट 83, दीघा घाट 88, दीघा घाट 93 जाने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई।

बिहार के 38 जिलों के 70 घाटों से हम आप तक छठ महापर्व की पल-पल की अपडेट पहुंचा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

11:53 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

नोएडा में छठ पूजा के आखिरी दिन ‘उषा अर्घ्य’ देते लोग

11:22 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के नोएडा में सेक्टर 21 में छठ पूजा की तैयारियां

11:20 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना में दिघा घाट पर जुटे लोग

11:19 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर उगते सूरज को अर्घ्य देने की तैयारिंयां करती महिलाएं

11:18 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर फुलझड़ी जलाते बच्चे

11:17 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: कालिंदी कुंज पर भी लोगों की भीड़ जुटना शुरू

नई दिल्ली में छठ पूजा के आखिरी दिन कालिंदी कुंज इलाके में यमुना नदी घाट पर उगते सूर्य को ‘ऊषा अर्घ्य’ देने के लिए तैयारियां करती महिला।

11:13 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में  वासुदेव घाट पर भीड़ जुटना शुरू

दिल्ली में छठ पूजा के आखिरी दिन वासुदेव घाट पर उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ देने के लिए जुटे लोग।

08:00 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

MP के पहले छठी मैया मंदिर का भोपाल में लोकार्पण

भोपाल के लिंक रोड नंबर 3 स्थित 5 नंबर छठ घाट पार्क में प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर बनकर तैयार हो गया है। आज इस मंदिर का लोकार्पण महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पीपी शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और विधायक भगवान दास सबनानी और वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान ने किया। पूरी खबर पढ़ें…

07:51 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 1000 फीट की ऊंचाई से छठ महापर्व का वीडियो

पटना समेत पूरे बिहार में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। महापर्व के तीसरे दिन पटना में छठ व्रतियों ने 1.5 किलोमीटर तक डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई छठी मइया की भक्ति में डूबा रहा। वहीं औरंगाबाद में 12 लाख श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। दैनिक भास्कर ने पहली बार 1000 फीट की ऊंचाई से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीर कैद की। पटना, औरंगाबाद, बेगूसराय और भागलपुर से देखिए छठ का ड्रोन वीडियो देखिए

07:46 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पवन सिंह ने अपने पैतृक गांव में पूजा की

बिहार के भोजपुर में एक्टर-सिंगर पवन सिंह अपने पैतृक गांव जोखेरी पहुंचे। उन्होंने यहां गंगा और महुली घाटों पर जाकर छठ पूजा की।

07:44 PM27 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: CM साय ने पत्नी के साथ छठ पूजा की

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *