जरूरत की खबर- पिस्ता खाने के 11 फायदे:  वजन घटाए, इम्यूनिटी बढ़ाए, कोलेस्ट्रॉल कम करे, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किसे नहीं खाना चाहिए
महिला

जरूरत की खबर- पिस्ता खाने के 11 फायदे: वजन घटाए, इम्यूनिटी बढ़ाए, कोलेस्ट्रॉल कम करे, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किसे नहीं खाना चाहिए

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Pista Health Benefits; Weight Loss Immunity Cholesterol | Pistachios Nutritional Facts

8 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

प्रकृति ने हमें खाने-पीने की कई ऐसी चीजें दी हैं, जो सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं। पिस्ता (Pistachio) भी इन्हीं में से एक है। अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह यह कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है और स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना सीमित मात्रा में पिस्ता खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) लेवल कम होता है। इससे हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है।

वहीं जर्नल ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन (JACN) में पब्लिश एक स्टडी बताती है कि पिस्ता का संतुलित सेवन वजन घटाने में मददगार हो सकता है।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम पिस्ता के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • पिस्ता की न्यूट्रिशनल वैल्यू क्या है?
  • इसे कब और कितना खाना चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

सवाल- पिस्ता में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, पिस्ता प्रोटीन, फैट और फाइबर, तीनों का बहुत अच्छा सोर्स है। हम दिन में 25-30 ग्राम पिस्ता खा सकता है। अब फर्ज करिए कि अगर आपका बॉडीवेट 50 किलो है तो आपको दिन भर में कम-से-कम 45 ग्राम प्रोटीन खाने की जरूरत है। अगर आप इतना पिस्ता खाते हैं तो 5.84 ग्राम प्रोटीन तो आपको इससे ही मिल जाएगा। साथ ही डेढ़ सौ कैलोरीज मिलेंगी, जो देर तक शरीर को ऊर्जा देंगी। इसके अलावा पिस्ता की डिटेल्ड न्यूट्रिशनल वैल्यू नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- पिस्ता से हमें डेली जरूरत के अनुसार कितने प्रतिशत विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं?

जवाब- पिस्ता में शरीर के लिए जरूरी कई विटामिन्स-मिनरल्स होते हैं। इससे हमें डेली जरूरत का काफी हिस्सा मिलता है। अब कॉपर को ही ले लीजिए। कॉपर कोशिकाओं को ऊर्जा देने में, DNA, RNA बनाने में मदद करता है। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। सेल्स रिपेयर का काम करता है। कॉपर इतने सारे काम करता है।

100 ग्राम पिस्ता में डेली जरूरत का 144% कॉपर होता है। यानी अगर आप सिर्फ 25 ग्राम पिस्ता रोज खाते हैं, तो आपकी रोज की आधी से ज्यादा जरूरत पूरी हो जाती है। डेली न्यूट्रिशन वैल्यू की पूरी डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए।

सवाल- पिस्ता सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब- पिस्ता हमारी ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करता है। जैसेकि-

  • यह विटामिन B6, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
  • पिस्ता में मौजूद पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं।
  • फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। इस तरह से पिस्ता वजन कम करने भी मददगार है।
  • इसमें मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स आंखों को नुकसान से बचाते हैं और विजन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
  • पिस्ता में मौजूद हेल्दी फैट बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।
  • पिस्ता के एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन B6, मैग्नीशियम व ओमेगा-3 जैसे न्यूट्रिएंट्स ब्रेन हेल्थ और कॉग्निटिव फंक्शन काे सपोर्ट करते हैं।
  • पिस्ता में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज से बचाता है।
  • विटामिन E और हेल्दी फैट स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही ये बालों को भी मजबूत बनाता है।
  • इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है, जो डायबिटीज में फायदेमंद है।

नीचे दिए ग्राफिक से इसके फायदे समझिए-

सवाल- पिस्ता खाने का सही तरीका क्या है?

जवाब- लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि पिस्ता कच्चा, हल्का भूनकर या भिगोकर खाना चाहिए। भीगा पिस्ता खाने से पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और इसे पचाना आसान होता है।

इसके अलावा पिस्ता का इस्तेमाल हलवा, खीर या मिल्क शेक में भी किया जा सकता है। इसे और कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसेकि-

  • भुने हुए पिस्ता को सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
  • पिस्ता को सुबह अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं।
  • भीगे हुए पिस्ता को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
  • पिस्ता काे दलिया में भी मिला सकते हैं।

सवाल- पिस्ता खाने का सही समय क्या है?

जवाब- पिस्ता खाने का सही समय सुबह माना जाता है। यह दिन की अच्छी शुरुआत करता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि इसे ब्रेकफास्ट के साथ और शाम को हेल्दी स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं। कुछ लोग रात में शराब के साथ सॉल्टेड पिस्ता खाना पसंद करते हैं। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

सवाल- क्या ज्यादा पिस्ता खाने से कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं?

जवाब- हां, ज्यादा पिस्ता खाने से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जैसेकि-

  • वजन बढ़ सकता है।
  • गैस या अपच की समस्या हो सकती है।
  • नमक वाला पिस्ता ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
  • कुछ लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

पिस्ता में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए हमेशा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

सवाल- एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए?

जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 20–30 ग्राम पिस्ता खा सकता है। यह लगभग एक छोटी मुट्ठी के बराबर होता है। इससे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और बिना ज्यादा कैलोरी के फायदा मिलता है।

सवाल- किन लोगों को पिस्ता नहीं खाना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों पिस्ता नहीं खाना चाहिए। जैसेकि-

  • जिन्हें नट्स से एलर्जी है।
  • जिन्हें अक्सर गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है।
  • जिन्हें किडनी स्टोन की समस्या है।
  • किसी खास मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

सवाल- सॉल्टेड पिस्ता सेहत पर क्या प्रभाव डालता है?

जवाब- पिस्ता में बहुत ज्यादा सोडियम यानी नमक नहीं होता है। लेकिन रोस्ट किए गए सॉल्टेड पिस्ता में अलग से नमक डाला जाता है। एक कप सॉल्टेड पिस्ता में लगभग 526 मिलीग्राम सोडियम होता है। ऐसे में ज्यादा सॉल्टेड पिस्ता खाने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कच्चा पिस्ता खाना ज्यादा बेहतर है।

सवाल- क्या गर्भवती महिलाएं पिस्ता खा सकती हैं?

जवाब- पिस्ता में मौजूद जरूरी न्यूट्रिएंट्स मां और बच्चे की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी में कुछ भी अपनी डाइट में शामिल करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

सवाल- क्या बच्चे पिस्ता खा सकते हैं?

जवाब- हां, बच्चों को रोज 1-2 पिस्ता दूध में मिलाकर खिला सकते हैं। ये उनकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

……………………….

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- सर्दियों का सुपरफूड मूंगफली: न्यूट्रिशन का खजाना, वेटलॉस डाइट, इन बीमारियों से बचाए, जानें किन्हें नहीं खानी चाहिए

सर्दियों में अक्सर लोग चाय के साथ एक मुट्ठी मूंगफली खाते हैं। दरअसल, इस मौसम में गर्माहट की जरूरत होती है, जो मूंगफली से मिलती है। कई स्टडीज भी यही बताती हैं कि मूंगफली हमारी हेल्थ को कई लेवल पर सपोर्ट करती है। फिर चाहे वो ब्रेन हो, हार्ट हेल्थ हो या इम्यूनिटी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *