![]()
5-6 साल पहले नौकरी में शामिल हुए जेन-जी पीढ़ी के लोगों के बारे में कई लोगों की धारणा है कि वे काम से जी चुराते हैं और आलसी हैं। हालांकि ब्रिटेन में हुए एक सर्वे और कई सीईओ ने इस धारणा को गलत बताया है। टैलेंट रिक्रूटमेंट फर्म एम्प्लॉयमेंट हीरो के ताजा सर्वे के मुताबिक हर 4 में से 1 (41%) जेन जी कर्मचारी कहते हैं कि वे अपनी वार्षिक छुट्टी के हर एक दिन काम करते हैं। ये ब्रिटेन के ओवरऑल कर्मचारियों को 27% आंकड़े से काफी ज्यादा है। करीब 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों पर किए गए सर्वे के मुताबिक करीब 39% जेन जी कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें छुट्टियों के दौरान काम से पूरी तरह अलग होना मुश्किल लगता है। करीब एक चौथाई (23%) का कहना है कि उनके मैनेजर या सहकर्मी उनसे छुट्टी के दौरान भी उपलब्ध रहने की अपेक्षा करते हैं। करीब एक तिहाई (32%) जेन जी कर्मचारियों ने काम से दूर रहने की चिंता के कारण अपनी छुट्टी को आगे बढ़ा दिया या पूरी तरह कैंसिल कर दिया। करीब आधे (49%) लोगों को छुट्टी समाप्त होने के बाद काम पर लौटने को लेकर चिंता महसूस होती है। 55% जेन जी ने 2026 में बेहतर करियर और ग्रोथ के लिए नई नौकरी खोजने की योजना बनाई है। वरिष्ठ अधिकारी भी मानते हैं कि जेन जी मेहनती हैं 2.6 लाख करोड़ रु. की टेक कंपनी एचपी के सीनियर वीसी जॉर्ज ब्रॉशर के मुताबिक जेन-जी में सुनने की बेहतरीन क्षमता, भरोसा, संबंध बनाने की क्षमता और ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को समझने की क्षमता होती है। ऐसे ही कोलगेट, स्ट्राइप और लिंक्डइन के बिजनेस लीडर्स का मानना है कि जेन-जी के पास इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार तकनीकी कौशल है। जीवनयापन की बढ़ती लागत जेन जी छुट्टियों को सीमित कर रही एम्प्लॉयमेंट हीरो के सर्वे के मुताबिक छुट्टी लेने पर होने वाले खर्च का दबाव का सबसे अधिक युवा कर्मचारियों पर पड़ता है। 79% जेन-जी कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ते खर्च के कारण वे साल में लंबी छुट्टियां लेने से बचते हैं।
Source link






