![]()
18 से 29 साल के युवा पुरुषों में धर्म को लेकर लगाव बढ़ा है। गैलप सर्वे रिपोर्ट के 2024-2025 के अनुसार, 42% अमेरिकी युवा पुरुषों का कहना है कि उनके लिए धर्म और आस्था ‘बहुत महत्वपूर्ण’ है। धर्म के प्रति लगाव को लेकर 2022-2023 में यह आंकड़ा 28% था। युवा महिलाओं में धर्म के प्रति लगाव का स्तर करीब 30% पर स्थिर रहा। हालांकि, 2022-2023 के बाद 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के पुरुषों और महिलाओं में बड़े बदलाव नहीं दिखे। पिछले कुछ वर्षों में युवा पुरुषों की धार्मिकता लगभग 25 साल पहले के स्तर पर लौट आई है। 2000-2001 में 43% युवा पुरुष धर्म को बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। इसके उलट, महिलाओं (हर उम्र की) और उम्रदराज पुरुषों में धर्म के प्रति लगाव घटकर अपने निचले स्तर के आसपास पहुंच गया है। यह निष्कर्ष 2000 से 2025 तक के लंबे सर्वे के आधार पर निकाला गया है। सदी की शुरुआत में स्थिति अलग थी। तब 52% युवा महिलाएं और 43% युवा पुरुष धर्म को बहुत महत्वपूर्ण मानते थे। यानी महिलाएं 9 प्रतिशत अंक आगे थीं। 2022-2023 तक दोनों लगभग बराबर हो गए थे, जबकि अब युवा पुरुष आगे निकल गए हैं। हालांकि 30 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में महिलाएं अब भी ज्यादा धार्मिक हैं। 3 साल में धार्मिक स्थल पर जाने वाले युवा पुरुष 7% बढ़े धार्मिक स्थलों पर जाने के मामले में भी युवा पुरुषों में बढ़ोतरी देखी गई है। 2022-2023 से 2024-2025 के बीच युवा पुरुषों की उपस्थिति 33% से बढ़कर 40% हो गई। यह 2012-2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, इस मामले में युवा महिलाओं में भी (39%)बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह शुरुआती 2000 के दशक से काफी कम है। अब युवा पुरुष (40%) और युवा महिलाएं (39%) लगभग बराबरी पर हैं। धार्मिक पहचान रिपोर्ट के अनुसार, धार्मिक पहचान के मामले में 2022-2023 के बाद बड़ा बदलाव नहीं दिखा। 2024-2025 में 63% युवा पुरुषों ने किसी धर्म से जुड़ी पहचान बताई, जो 2022-2023 के 61% से थोड़ा अधिक है। युवा महिलाओं में धार्मिक पहचान घटकर 60% रह गई। गैलप के अनुसार 2020-2021 से युवा पुरुषों में धार्मिक पहचान में हल्की बढ़त बनी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रमों में जाने वाले युवा पुरुषों की उपस्थिति भी बढ़ी। महीने में एक या उससे अधिक बार धार्मिक स्थल पर जाने वाले युवा पुरुष 2022-2023 से 2024-2025 के बीच 7 प्रतिशत अंक बढ़कर 40% हो गए। युवा महिलाओं में उपस्थिति 3प्रतिशत बढ़कर 39% पहुंची।
Source link








