![]()
घड़ियों की दुनिया में दो दशक से चला आ रहा बड़े डायल और मोटे केस का दौर अब ढलता दिख रहा है। जेन-जी युवा अब छोटे साइज की घड़ियां पसंद कर रहे हैं। युवा इन्हें ‘दादी वाली घड़ियां’ (ग्रैंडमा वॉचेस) कह रहे हैं। छोटे डायल वाली ये घड़ियां विंटेज लुक देती हैं और गहनों की तरह स्टाइल करना आसान है, इसलिए महिलाओं के साथ पुरुषों में भी इनका चलन बढ़ रहा है। कंपनियां भी अपने स्टैंडर्ड साइज 42एमएम से घटाकर 30एमएम के नीचे तक ला रही हैं। बदलती पसंद को देखते हुए रोलेक्स, कार्टियर और पियाजे जैसे ब्रांड्स छोटे केस वाली घड़ियों पर जोर दे रहे हैं। जेनेवा में हुए शो के दौरान रोलेक्स ने ऑयस्टर परपेचुअल को 28 एमएम और 34 एमएम साइज में पेश किया। कार्टियर ने अपने ‘बेग्नोयर’ मॉडल को नए अंदाज में उतारा। कार्टियर के पीयर रेनेरो के मुताबिक, कंपनी घड़ियों को गहनों की तरह देखती है और पुराने साइज को नए प्रयोगों के साथ वापस ला रही है। रोलेक्स, फ्रेडरिक कॉन्स्टेंट व शोपार्ड ने 28-30 मिमी के कॉम्पैक्ट साइज में नई घड़ियां पेश की हैं। इनकी कीमत 2 लाख से 30 लाख रु. तक है।
Source link








