टिप्स:  ऑफिस में खाली समय का भी उपयोग करें
अअनुबंधित

टिप्स: ऑफिस में खाली समय का भी उपयोग करें

Spread the love


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जब आप ऑफिस में रहते हैं और तब यदि असाइनमेंट्स के बीच आपको कुछ खाली समय मिल जाए या हफ्ते के कुछ घंटे घट जाएं, तो यह आपके लिए रीसेट करने का एक अवसर बन सकता है। कुछ लोग इस समय का उपयोग अपने लक्ष्यों पर दोबारा ध्यान केंद्रित करने, रणनीति बनाने या आराम करने में करते हैं। लेकिन जो लोग लगातार अपने काम में व्यस्त रहना पसंद करते हैं, उनके लिए खाली समय बहुत अच्छा नहीं होता है बल्कि बेचैनी से भरा हो सकता है। ऐसे में आगे बढ़ने का एहसास पाने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं …

1. डेटा, ट्रैकिंग का सहारा लें, समय सीमा तय करें अपने असाइनमेंट्स के बीच का समय यदि आपको फ्री मिल गया है तो तय करें कि आप कितने समय तक खाली बैठे रह सकते हैं, इस पर विचार करें। सोचें कि ऐसे में क्या करना चाहिए? क्या आपको अपने मैनेजर से बात करनी चाहिए? कुछ लोग इसे सहज रूप से पहचान लेते हैं, जबकि कुछ डेटा और ट्रैकिंग का सहारा लेते हैं। इस स्थिति में पहले अपनी समय सीमा तय करें।

2. आराम से न बैठें, खुद को लगातार चुनौती दें ऑफिस में खाली समय मिला है तो इसे व्यर्थ न गंवाएं। यही समय आपके कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का भी हो सकता है। कोई नई हॉबी अपनाएं, कोई ऑनलाइन कोर्स शुरू कर लें। आराम से न बैठें, खुद को असहज स्थितियों में डालें। जैसे, अगर आपको स्टेज पर बोलना मुश्किल लगता है तो इसकी प्रैक्टिस करें और अगली टीम मीटिंग में प्रेजेंटेशन देने की पेशकश करें।

3. योगदान करें, साथियों के काम में मदद करें अगर आपके पास समय है, तो ऐसे में उस समय का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें। दूसरों की मदद करना न केवल मानसिक सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि इससे आपकी अपनी रचनात्मकता भी काफी हद तक बढ़ सकती है। आपके पास समय है तो किसी जूनियर टीम के आगे मदद का प्रस्ताव रख सकते हैं। जूनियर कर्मचारियों को मेंटॉर करें, समाज सेवा या वॉलिंटियरिंग कर सकते हैं।

4. लंबे समय से टल रहे अधूरे कार्य पूरे कर लें खाली समय में आप वो काम करें जो पहले से पेंडिंग पड़ा है। वे सभी काम जो आप लंबे समय से टालते चले आ रहे हैं, अब उनको पूरा करने का यही सबसे सही समय है। जरूरी लेकिन बोरिंग टास्क भी इस समय पूरे किए जा सकते हैं। जरूरी ईमेल करना, अपनी सभी अहम फाइलों को अपडेट करना, या पहले से पेंडिंग रखी हुई अपनी किसी जरूरी रिपोर्ट को पूरा कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *