टिप्स:  कार्यालय में अच्छी चर्चा करने के 4 तरीके
अअनुबंधित

टिप्स: कार्यालय में अच्छी चर्चा करने के 4 तरीके

Spread the love




कार्यालय में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है। कई बार बहस होती है, लेकिन अगर सही तरीके से की जाए तो बेहतर फैसले लेने और नए समाधान खोजने में मदद मिलती है। बहस का उद्देश्य किसी को गलत साबित करना नहीं, सही नतीजे तक पहुंचना होना चाहिए। स्वस्थ बहस सभी को अपने विचार खुलकर रखने का अवसर देती है। 1. मुद्दे पर बात करें, व्यक्ति पर नहीं
बहस के दौरान किसी व्यक्ति की आलोचना करने के बजाय उसके विचारों पर चर्चा करें। व्यक्तिगत टिप्पणियों, कटाक्ष या आरोपों से हमेशा ही बचें और तथ्यों व तर्कों के आधार पर अपनी बात रखें। जब चर्चा व्यक्ति के बजाय मुद्दे पर केंद्रित रहती है, तो माहौल सकारात्मक बना रहता है और बेहतर समाधान निकलने की संभावना बढ़ जाती है। 3. अपनी राय के साथ सबूत भी दें
सिर्फ यह कहना कि ‘मुझे ऐसा लगता है’ काफी नहीं होता। अपने विचारों के समर्थन में आंकड़े, उदाहरण, अनुभव या विश्वसनीय जानकारी भी साझा करें। इससे आपकी बात अधिक भरोसेमंद लगती है और दूसरे लोग भी आपके तर्क को आसानी से समझ पाते हैं। मजबूत तथ्यों पर आधारित चर्चा हमेशा आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करती है। 2. पहले ध्यान से सुनें, फिर जवाब दें
सामने वाले को बात पूरी करने का मौका दें और उसे समझने की कोशिश भी करें। बीच में टोकने या तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ पल सोचकर फिर जवाब दें। कई बार बात को ध्यान से सुनने पर पता चलता है कि सामने वाले के तर्क में भी दम है। इससे गलतफहमियां कम होती हैं और बातचीत अधिक सम्मानजनक व प्रभावी बन जाती है। 4. समाधान पर ध्यान दें, जीतने पर नहीं
बहस का उद्देश्य किसी को हराना या अपनी बात मनवाना नहीं, सबसे अच्छा समाधान ढूंढना होना चाहिए। अगर नई जानकारी से आपकी सोच बदलती है, तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें। खुला दृष्टिकोण और सहयोग की भावना टीम को मजबूत बनाती है तथा सभी के लिए बेहतर परिणाम लेकर आती है। यही सफल टीमवर्क और अच्छे नेतृत्व की पहचान भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *